आजमगढ़

Azamgarh News: अस्पताल से प्रेमिका का बच्चा ले कर भागा प्रेमी, हुआ बवाल, प्रेमिका ने दी थाने में तहरीर

Mar 20, 2026
Feature image

Azamgarh: आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने और नवजात शिशु को अस्पताल से लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बनकटिया गांव निवासी राहुल वर्मा के साथ उसका प्रेम संबंध था। पीड़िता के अनुसार, बीते वर्ष युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस दौरान युवक उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाता रहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
पीड़िता ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि बिना विवाह के बच्चे के जन्म के बाद आरोपी ने उससे दूरी बना ली। वहीं, आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल से नवजात को अपने साथ लेकर फरार हो गया।


घटना से आहत युवती ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी और नवजात को लेकर भागने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
20 Mar 2026 04:25 pm
Published on:
20 Mar 2026 04:25 pm