आजमगढ़

Azamgarh News: पुलिस बूथ में घुसी अनियंत्रित ट्रक, 3 घायल, मची अफरा तफरी

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा चौक पर बुधवार देर रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक […]

less than 1 minute read
Mar 19, 2026

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा चौक पर बुधवार देर रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बने पुलिस बूथ में जा घुसा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

ट्रक की गति तेज, जिससे हुई दुर्घटना


सूचना मिलते ही फरिहा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति काफी तेज थी, जिससे टक्कर अत्यंत गंभीर हो गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पुलिस बूथ को भी नुकसान पहुंचा है।


निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गुरुवार सुबह पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाने का कार्य शुरू किया, जिससे मार्ग पर आवागमन सामान्य किया जा सके। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है

Also Read
View All

अगली खबर