
आजमगढ़: एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पूर्ति वुभाग ने एक इंडेन गैस एजेंसी पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में गोदाम से 666 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, जिला पूर्ति विभाग को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र में तौहीद गैस एजेंसी पर जमाखोरी और कालाबाजारी की जा रही है। इसके साथ ही वहां से गैस आपूर्ति बंद कर दी गई है और स्टॉक भी खत्म हो चुका है। मामले की जानकारी होने के बाद विभाग ने छापेमारी की।
छापेमारी में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम संयुक्त रूप शामिल रही। इस दौरान गोदाम से बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। जांच के दौरान टीम ने पाया कि गोदाम के स्टॉक रजिस्टर और ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए डेटा में भी कई भी संगतिया हैं।
मामले में जानकारी हुई की एजेंसी संचालक तौहीद ने 10 मार्च को ही गैस का स्टॉक खत्म होने की बात कह कर ग्राहकों को लौटा दिया था। लेकिन गोदाम से 666 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद हुए। जिला प्रशासन ने आशंका का जताई है कि इनका सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी और यही वजह है कि स्टॉक खत्म होने की बात कही गई।
टीम की छापेमारी के बाद और अनियमितता मिलने के बाद मामले में एजेंसी संचालक तौहीद और शबाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में जांच की जा रही है और इस कालाबाजारी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले में गैस की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को निर्धारित दरों पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार से गैस की किल्लत नहीं है और सप्लाई सुचारु रूप से जारी है।
दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है। इसी कड़ी में गैस सिलेंडरों को लेकर एजेंसियों पर अफरा तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी का फायदा उठाकर कुछ एजेंसी संचालक जमाखोरी और कालाबाजारी में शामिल हो गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार से अफवाह पर ध्यान ना दें और जिस तरह से ऑनलाइन, फोन के माध्यम से और ऑफलाइन गैस बुकिंग करवाते थे, उसी नियम को पालन करते हुए बुकिंग करें।
Updated on:
18 Mar 2026 04:32 pm
Published on:
18 Mar 2026 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
