आजमगढ़

Azamgarh News: बेटी ने शादी से किया इंकार तो मां की सर कूचकर हत्या

तरवां थानाक्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में 55 वर्षीय राम दुलारी तिवारी की सिल बट्टे से कूच कर हत्या कर दी गई है। राम दुलारी की हत्या से सनसनी मच गई। महिला के पति अगस्तय तिवारी होमगार्ड हैं ।

less than 1 minute read
May 29, 2025
azamgarh news

आजमगढ़ के तरवां थानाक्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में 55 वर्षीय राम दुलारी तिवारी की सिल बट्टे से कूच कर हत्या कर दी गई है। राम दुलारी की हत्या से सनसनी मच गई। महिला के पति अगस्तय तिवारी होमगार्ड हैं। सुबह जब वह ड्यूटी से वापस आए तो आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। जब वह सीढ़ी लगा कर छत पर पहुंचे तो राम दुलारी का रक्त रंजित शव छत पर पड़ा हुआ था।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और चारो तरफ खून फैला हुआ था। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने हमलावर के साथ जमकर मुकाबला किया था।

मृतका के सात बेटियां और एक बेटा है। इसमें पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के समय दो बेटियां ननिहाल गई थीं और बेटा बाहर था। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज और एसओ तरवां मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।


एसपी चिराग जैन ने बताया कि महिला के पड़ोसी बालमुकुंद के परिवार से महिला की बेटी का प्रेम संबंध हो गया था। प्रेमी शादी करना चाहता था मगर प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया। इस वजह से मन की हत्या कर दी गई।

Also Read
View All

अगली खबर