जिले में ठंडी सड़क पर हुए महिला से ठगी के मामले में पुलिस ने दो अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए उनका पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
आजमगढ़ जिले में ठंडी सड़क पर हुए महिला से ठगी के मामले में पुलिस ने दो अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए उनका पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि शहर के राहुल नगर मड़या निवासिनी सोमारी देवी पत्नी स्वर्गीय रामब्रत तीन दिन पहले ठंडी सड़क पर पैदल ही जा रही थी। उसी समय दो लोग उसके पास आए और उससे बोले कि तुम्हारे पोते को जान का खतरा है।
जब उस महिला ने उपाय पूछा तो अनलोगों ने कहा जाओ पेड़ से दो पत्ते तोड़ लाओ। जब महिला पत्ते तोड़कर लाई तो अनलोगों ने उसकी बाली और उसकी चेन निकलवा कर हाथ में रख लिया। अब वो ठग महिला से बोले 50 कदम आगे चलकर आओ। महिला ने ऐसा ही किया। तब तक वो ठग महिला की चेन और बाली ले कर फरार हो चुके थे। पीड़िता की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।