आजमगढ़

UP का ये दिग्गज बाहुबली फिर ज्वाइन करेगा समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव से हो गई फाइनल मुलाकात!

बाहुबली के आने से समाजवादी पार्टी में आएगी जान, 2019 में सपा को होगा बड़ा फायदा।
3 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 12:51 AM IST
Akhilesh Yadav and Bahubali
अखिलेश यादव और यूपी के बाहुबली

आजमगढ़. पूर्वांचल के बड़े बाहुबली कहे जाने वाले इस बाहुबली नेता का सपा में जाना लगभग तय बताया जा रहा है। नेता जी की पैरवी कुछ समाजवादी पार्टी के नेता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने बाहुबली की अखिलेश यादव के साथ मुलाकातें करवायी हैं। दो मुलाकातों के बाद अब इसका असर सकारात्मक कहा जा रहा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर ही बाहुबली 30 से 40 हजार समर्थकों की बड़ी फौज के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर यूपी की सियासत में तहलका मचा सकता है। 2019 चुनाव के पहले बाहुबली नेता अगर सपा ज्वाइन करते हैं तो पार्टी के लिये काफी फायदेमंद हो सकता है ऐसा सियासी जानकार कहते हैं।

हम बात राजा भइया, मुख्तार अंसारी , धनंजय सिंह या विनीत सिंह की बात नहीं कर रहे। यहां बात हो रही है बीजेपी के बाहुबली नेता व आजमगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत यादव की। रमाकांत की सियासत सपा के विरोध पर ही चलती रही है। पर अब उनके अंदर समाजवाद का अंकुरण होने लगा है। रमाकांत यादव को समाजवादी पार्टी में लाने के लिये महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी पैरवी कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ नेताओं के साथ अबु आसिम आजमी ने रमाकांत को लेजाकर दोबारा अखिलेश यादव से मिलवाया। इस मुलाकात में क्या बात हुई इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है। पर सूत्रों की मानें तो दूसरी मुलाकात के बाद बात बन गयी है। रमाकांत यादव एक सप्ताह या 10 दिन के अंदर ही बड़े भीड़-भाड़ और समर्थकों की फौज के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीरें वायरल
शुक्रवार को रमाकांत यादव ने अबु आसिम आजमी के साथ अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। उनके साथ कुछ और नेता भी थे। अखिलेश यादव के साथ रमाकांत की यह दूसरी मुलाकात है। इसके कुछ दिन पहले भी अबु आसिम आजमी ने रमाकांत को ले जाकर अखिलेश यादव से मिलवाया था। पर उस समय जो बातें छनकर आयीं उसके मुताबिक तब बात नहीं बन पायी थीं। इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से अखिलेश यादव और रमाकांत यादव की मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बार बात बन गयी है। उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी हैं। हालांकि यह तस्वीरें ब्लैक एंड वाइट क्यों हैं, यह समझ में नहीं आ रहा। पर जो दो तस्वीरें शेयर हुई हैं उससे यही लग रहाहै कि यह अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की ही तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को दीपक यादव समाजवादीनाम के एक फेसबुक प्रोफाइल से भी शेयर किया गया है।

सपा आजमगढ़ से दे सकती है टिकट
रमाकांत यादव अगर समाजवादी पार्टी में आते हैं तो यह पाला बदल भी चुनाव लड़ने के लिये ही होगा। सपा को भी उन्हें टिकट देना उनकी पकड़ को देखते हुए नुकसान भरा कदम नहीं होगा। सूत्रों की मानें तो रमाकांत यादव को सपा आजमगढ़ से लोकसभा का टिकट देगी। हालांकि पहले यह भी बातें सियासी गलियारों में उछलीं कि रमाकांत यादव जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में हैं।

CM योगी के खिलाफ की है बगावत
रमाकांत यादव ने फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में बीजेपी के हारने के बाद सबसे पहले पूर्व भाजपा सांसद और कभी CM योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी रहे रमाकांत यादव ने ही मोर्चा खोला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बगावत का बिगुल ही फूंक दिया। यहां तक कह डाला कि पूजा पाठ करने वाला व्यक्ति कितना सरकार चला पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार बनने के बाद पिछड़ों और दलितों के साथ पछपात और उन्हें छलने का आरोप लगाया था। इस बगावत के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हुई।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट