आजमगढ़

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में खेला मुस्लिम कार्ड, डा. अली अख्तर को बनाया प्रभारी

पूर्वांचल में जड़ जमाने की कोशिश में जुटे आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में मुस्लिम कार्ड खेला है। उन्होंने डा. अली अख्तर को जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके पहले उन्होंने अब्दुल्लाह खान को मंडल अध्यक्ष बनाया था।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2021, 9:52 AM IST
chandrashekhar  ravan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पूर्वांचल में जड़ जमाने की कोशिश में जुटे आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद की नजर दलित के साथ ही मुस्लिम वोट बैंक पर है। यही वजह है कि अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ व आसपास के जिलों में लगातार मुस्लिम कार्ड खेल रहे है। इससे विरोधी दलों की बेचैनी साफ बढ़ती हुई दिख रही है। पहले उन्होंने मुस्लिम नेता को आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी और अब डा. अली अख्तर को जिला प्रभारी बनाकर बड़ा दाव चल दिया है।

बता दें कि आजमगढ़ में 10 विधानसभा सीटें हैं। यहां यादव, दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। सपा और बसपा इन्हीं मतदाताओं के भरोसे आजमगढ़ में तीन दशक से जीत हासिल करती आ रही हैं। यहां कभी एम-वाई फैक्टर के जरिये सपा तो कफी दलित मुस्लिम गठजोड़ से बसपा ने फायदा उठाया है। अब दलित और मुस्लिम वोटों पर आजाद समाज पार्टी की भी नजर है। चंद्रशेखर रावण जहां दलितों के बीच अपनी पैठ लगातार मजबूत कर रहे हैं वहीं सपा के वोट बैंक मुस्लिम मतदाताओं में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रहे है।

यहीं वजह है कि संगठन में मुस्लिम नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने पिछले दिनों राजेश यादव को मंडल प्रभारी तो अब्दुल्लाह खान को मंडल अध्यक्ष बनाया था। अब लालगंज विधानसभा क्षेत्र के कटौली खुर्द गांव निवासी डॉ. अली अख्तर को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। डा. अख्तर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद जामिया मिलिया ईस्लामिया दिल्ली से डाक्टरेट की उपाधि हासिल की है।

उन्हें ईमानदार व जुझारू छवि का नेता माना जाता है। चंद्रशेखर का यह मुस्लिम कार्ड सपा और बसपा की बेचैनी बड़ा रहा है। कारण कि अगर रावण की पार्टी 2 से तीन 3 प्रतिशत भी मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में सफल होती है तो 2022 में सपा की मुश्किल बढ़ जाएगी। जिला प्रभारी डॉ. अली अख्तर का कहना है कि पार्टी की नीतियां से प्रभावित होकर एएसपी में सेवा देना शुरू किया हूं। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। दबे, कुचले व मजलूमां को न्याय दिलाते हुए पार्टी को मजबूत करना ही मेरी प्राथमिकता होगी।

BY Ran vijay singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट