आजमगढ़

आजमगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक! मंच के करीब पहुंचा अज्ञात युवक

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2025, 3:48 PM IST
akhilesh yadav
PC: 'X'

अखिलेश यादव के भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे अखिलेश यादव मंच पर मौजूद थे तभी एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए सीधे मंच के पास पहुंच गया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई।

5 मिनट की जद्दोजहत के बाद हटा युवक

सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मंच से हटाया और हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक करीब पांच मिनट तक सुरक्षा घेरे में घुसा रहा। इसके बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से बात की और युवक को वहां से हटाया गया। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर लापरवाही और साजिश के आरोप लगाए हैं।

सपा ने बताई प्रशासन की नाकामी

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सुनियोजित तरीके से कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रशासन की नाकामी है कि कोई व्यक्ति बिना जांच के मंच के इतना करीब पहुंच गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के नए जिला कार्यालय और आवासीय परिसर के पूजन के अवसर पर किया गया था। अखिलेश यादव आजमगढ़ में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए यह परिसर बना रहे हैं।

विरोध का करना पड़ा सामना

इसी कार्यक्रम के दौरान कुछ संगठनों ने अखिलेश यादव का विरोध भी किया। ब्राह्मण महासभा और विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने काले झंडे दिखाकर अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने बयान दिया कि अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़ को "दिल" कहने की बात केवल दिखावा है।

गौरतलब है कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है और दोनों सांसद भी इसी पार्टी से हैं। ऐसे में सुरक्षा में इस प्रकार की चूक पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए चिंता का विषय बन गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से युवक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Updated on:
3 Jul 2025, 3:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट