आजमगढ़

वाहन चोरों का आतंक जारी, तीन बाइक चोरी

शहर कोतवाली, सिधारी एवं बरदह थाने में वाहन चोरी का मामला आया सामने
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 7:10 PM IST
news
बाइक चोरी

आजमगढ़. जनपद में दोपहिया वाहन चोरों का आतंक जारी है। आए दिन दोपहिया वाहनों की चोरी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में निष्क्रिय नजर आ रही है। शनिवार को शहर कोतवाली, सिधारी एवं बरदह थाने में वाहन चोरी का मामला सामने आया है।

जिला मुख्यालय पर स्थित दीवानी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे की पैरवी करने आए व्यक्ति की बाइक बीते 11 अक्टूबर को दिन में चोरों ने उड़ा दिया। इस मामले में वाहन स्वामी मोहम्मद अहमद पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम रानीपुर रजमो थाना गंभीरपुर ने शहर कोतवाली में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसी क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा बाजार से बीते 9 अक्टूबर की दोपहर चोरी गई बाइक के मामले में वाहन स्वामी हनुमान पुत्र सोचन यादव निवासी ग्राम सराय मंदराज थाना क्षेत्र शहर कोतवाली ने शनिवार को सिधारी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं बरदह थाना क्षेत्र के मानपुर ग्राम निवासी अशोक प्रजापति पुत्र राजेंद्र की सुपर स्प्लेंडर बाइक बीते 11 अक्टूबर को जीवली बाजार के पास से चोरी चली गई। इस मामले में वाहन स्वामी ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लैपटॉप नकदी व मोबाइल छीन भागे बदमाश

कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ मंदिर के समीप छिनैती के शिकार हुए युवक ने शनिवार को स्थानीय थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कंधरापुर क्षेत्र के मद्धूपुर ग्राम निवासी शिवलाल यादव पुत्र स्व. कोमल यादव का आरोप है कि बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह जिला मुख्यालय से अपना काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में भंवरनाथ मंदिर के समीप बाइक सवार तीन बदमाश उसे रोक लिए। इसके बाद बदमाश शिवलाल के पास मौजूद 37 हजार रुपए, मोबाइल और उसका लैपटाप छीनकर फरार हो गए। घटना की जांच उपनिरीक्षक सुरेश कुमार तिवारी को सौंपी गई है।

BY- RANVIJAY SINGH

Updated on:
14 Oct 2018, 7:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट