आजमगढ़

अल्यसंख्यकों में पैठ बनाने के लिए बीजेपी ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 9:04 PM IST
अल्यसंख्यकों में पैठ बनाने के लिए बीजेपी ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
अल्यसंख्यकों में पैठ बनाने के लिए बीजेपी ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आजमगढ़. अल्पसंख्यकों के बीच पैठ बनाने में जुटी बीजेपी ने अल्पखंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक मोहम्मद सद्दाम का प्रमोशन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने सद्दाम को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने की घोषणा की। इससे अल्पसंख्यक समाज के भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। लोगों का मानना है कि इसका फायदा 2019 में बीजेपी को मिलेगा। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मो. सद्दाम ने कहा कि मुझ पर पार्टी ने जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं पार्टी का ऋणी हूं। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है और इसीलिए अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ कटिबद्ध हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा को पूरे प्रदेश में और मजबूत करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। ताकि आगामी 2019 में पुनः हर दिल अजीज मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया जाये।


युवा नेता परवेज आजमी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता हैं। बतौर जिला संयोजक कार्य करने वाले मो. सद्दाम को प्रदेश इकाई ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया जाना सराहनीय कदम है। भाजपा प्रदेश इकाई ने जमीनी कार्यकर्ताओं को तरदीह दिया है उसे पूरे अल्पसंख्यक मोर्चा में नये उत्साह का संचार है।

हम इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद सहित सभी पदाधिकारियों के शुक्रगुजार है, जिन्होंने हम जमीनी कार्यकर्ताओं के हौसलों को बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर परवेज आजमी, फरमान अली, मो मुस्तफा, गौहर अली, हसन नसीम, नसीर हैदर, मो तौफीक, जावेद अख्तर, मो इमरान, नायाब हैदर, मोहसिन इमाम, अबु तालिब, कौसर हसन, मो मुज्जमिल, फेजुल हसन, आले अहमद, मुहम्मद बखरी आदि मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट