आजमगढ़

पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन रवाना

पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाई कमर कसकर मैदान में कूद गए हैं  
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 8:19 PM IST
BJP Campaign
BJP Campaign

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़. पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाई कमर कसकर मैदान में कूद गए हैं। कई जिलों के नेता आजमगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचंद मिश्र व क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी ने गुरूवार को कंधरापुर में हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किया।

क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि 14 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनपद में आगमन हो रहा है। वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना से पूर्वांचल में लोगों को रोजगार के सुअवसर प्रदान होगें। प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल का विकास करने के लिए पूर्वांचल में ही अपना संसदीय क्षेत्र बनाया। यह सब हम पूर्वांचलवासियों के लिए गौरव की बात है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं गोपालपुर विधानसभा में चल रही है और लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है।
उन्होने कहा कि यह रैली गोपालपुर विधानसभा में हो रही है इसलिए अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोग उक्त रैली को सफल बनाने के लिए लाखों की संख्या में सम्मिलित होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का काम करें। इस विधानसभा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली में आने के लिए अपील करें। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी श्रीकृष्ण पाल, जिलामंत्री विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, अंकुर जायसवाल, बहूगुणा मद्धेशिया, रमेश मौर्या, अवनीश राय, मनोज, रामवृक्ष मौर्य, दीपू गौड़, अमित जायसवाल, मोनू राय, विनोद राय आदि उपस्थित थे।

बीजेपी के लिए बेहद खास है मुलायम का आजमगढ़
बीजेपी के लिए मुलायम सिंह यादव का ससंदीय क्षेत्र बेहद खास है। पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर के बाद भी मुलायम सिंह यादव ने यहां पर बीजेपी के बाहुबली प्रत्याशी रमाकांत यादव को पटखनी दे दी थी। अब मुलायम सिंह यादव इस सीट पर चुनाव नहीं लडऩे वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट को जितने के लिए बीजेपी ने दांव चलना शुरू कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली से साफ हो जाता है कि इस बार बीजेपी ने राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव के महागठबंधन को आजमगढ़ में तगड़ी चुनौती देने की खास तैयारी की है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट