आजमगढ़

मुलायम के गढ़ में साफ हुआ सपा का सूपड़ा, झूमकर नाचे भाजपाई

केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के सभी पदों पर भाजपा का कब्जा...  
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2018, 6:44 PM IST
bjp capture on Central Consumer Co operative Stores Limited all post
मुलायम के गढ़ में साफ हुआ सपा का सूपड़ा, झूमकर नाचे भाजपाई

आजमगढ़. लोकसभा उपचुनाव में सपा के हाथों मिली करारी हार के बाद भाजपाइयों को मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र में मुस्कराने का मौका मिल गया है। भाजपा ने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के सभी पदों पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले यहां समाजवादी पार्टी का वर्चश्व था। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपाई इस जीत को महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड आजमगढ़ का सभापति चुने जाने पर अनुराग सिंह, उपसभापति धीरेन्द्र सिंह व संचालक चुने जाने पर हरिनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह, अमर बहादुर सिंह, पतरू राम, अनिल कुमार, कमला देवी, आरती सिंह व माया को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश रया ने बताया कि संचालक मंडल के लिए सुमन व शंकर साव को शासन द्वारा नामित किया गया है। इसी प्रकार जनपद की अन्य संस्थाओं जैसे जिला सहकारी संघ लि. के लिए चंडिका नन्दन सिंह, उत्तर प्रदेश श्रम निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के लिए ज्ञानेन्द्र सिंह, सहकारी चीनी मिल घोसी-मऊ के लिए पतरू राम, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लि. के लिए उमाकांत मिश्र व प्रांतीय सहकारी संघ लिमिटेड के लिए सूर्य नारायण तिवारी को प्रतिनिधि चुना गया है।

सभी प्रतिनिधियों का लोगों ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रतिनिधि अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से करें ताकि लोगों में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बन सके। सभापति अनुराग सिंह ने कहा कि सरकार ने हमे आजमगढ़ केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लि0 का सभापति चुनकर जो जिम्मेदारी दी है उस पर मै खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और उसके उद्देश्यों के अनुसार व्यवस्था को पारदर्शी बनाउंगा। जमीनी स्तर पर काम करके 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का एक बार फिर दिल्ली में परचम लहराया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय , श्रीष्ण पाल, अखिलेश मिश्र गुड्डू, ब्रजेश यादव, चंडेश्वर राय, मनोज राय, जयप्रकाश पाण्डेय, रामसागर सिंह, रविन्द्र सिंह, विनोद उपाध्याय, नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट