आजमगढ़

सीएम योगी के मंत्री का दावा, देश में नहीं होती बीजेपी सरकार तो भयावह होती स्थिति

- वर्चुअल सभा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल ने किया संबोधित
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2020, 8:51 PM IST
BJP
BJP

आजमगढ़. यूपी सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल ने मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर गुरूवार को लालगंज में वर्चुअल सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कोराना महामारी के चलते आज जो परिस्थिति उत्पन्न हुई है उसमे अगर देश में बीजेपी सरकार न होती तो स्थिति भयावह होती। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जमकर गुणगान किया।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहा है। यदि देश में भाजपा की सरकार नही होती तो स्थिति अत्यंत भयावह हो चुकी होती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार से बताया और कहा कि सरकार ने इस दौरान कश्मीर से धारा 370 हटाया, तीन तलाक पर कानून बनाया, राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया।

मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के समय जनधन योजना के अंतर्गत खुले करोड़ों खातों में पैसा भेजा, पंजीकृत श्रमिकों के खातों में पैसा भेजा, पूरे देश के राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराया जिनके पास राशन कार्ड नही था उन्हें भी मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया, करोड़ो परिवारों को मोदी किट बाटी गयी, करोड़ो लोगों को मोदी किचन के माध्यम से पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया, यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण की संभव हो पाया है। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुचाने का कार्य भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है।

रवींद्र जायसवाल ने आगे कहा कि अब सरकार सभी श्रमिकों व प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलाने का कार्य कर रही है। इन कार्यों को देश की जनता ऐतिहासिक उपलब्धियों के रुप में देख रही। अब हमें लोकल को वोकल बनाना होगा, स्वदेशी का इस्तेमाल ही करना होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। संचालन जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया तथा समापन जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने धन्यवाद ज्ञापित कर किया। सभा में जूम एप्प के माध्यम से 250 लोगों ने भाग लिया।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट