आजमगढ़

पीएम पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सीएचसी प्रभारी

हटाने की उठी मांग
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 9:27 PM IST
पीएम पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सीएचसी प्रभारी
पीएम पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सीएचसी प्रभारी

आजमगढ़. फुलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. रामाशीष यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गयी टिप्पणी का भाजपा के जिलामंत्री हरिवंश मिश्रा ने घोर निंदा की।


उन्होंने कहा कि सीएचसी के प्रभारी दूषित मानसिकता से ग्रसित है। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ गलत दुष्प्रचार कर शासन को बदनाम कर रहे हैं। सरकारी पद पर रहते हुए एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस तरह सरकार की आलोचना करना गलत है। मिश्रा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का सीएचसी प्रभारी द्वारा सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। द्वेष की भावना से जनता के बीच सरकार की छवि खराब करने में लगे हुये है। शासन व प्रशासन से द्वेष की भावना से ग्रसित ऐसे अधिकारी को तत्काल उसके पद हटाये जाने की मांग किया है।

इनर व्हील क्लब ने दिखाई संवेदन, प्राथमिक स्कूल के बच्चों को दिया डेस्क बेंच


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित

आजमगढ़. समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे इनर व्हील क्लब ने प्राथमिक विद्यालयों के उत्थान के लिए बड़ा कदम उठाया है। संगठन द्वारा प्राथमिक विद्यालय कोलघाट में बच्चों के बठने के लिए डेस्क बेंच की व्यवस्था की। साथ ही स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए डस्टबिन भी रखवाया।
इस दौरान कला और सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को फल एवं मिठाई भी वितरित की गयी। टाट पट्टी पर बैठने वाले बच्चे डेस्क बेंच पाकर गदगद दिखे।


अल्का सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य समाज के लिए स्वच्छता जरूरी है। ये बच्चे हमारे देश के भविष्य है इन्हें बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया और कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है कि खुद स्वच्छता अपनाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने तथा प्राथमिक में पढ़ने वाले बच्चे यह न महसूस करें कि उनका विद्यालय कहीं से भी पब्लिक स्कूल से कम है इसलिए सभी विद्यालयों में इस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरिजा यादव, प्रबंधक अलका सिंह, अंतुल खान, वैजयंती, लता सिंह संतोष जालान आदि उपस्थित थी।

By- रणविजय सिंह

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट