आजमगढ़

महिलाएं घर-घर तक पहुंचाएंगी सरकार की योजना, तैयार किया बड़ा प्लान

-अधिक से अधिक महिलाओं को बीजेपी से जोड़ बढ़ाएंगी संगठन की ताकत -बैठक में तैयार की गयी वर्ष 2022 में बड़ी जीत हासिल करने की रणनीति
less than 1 minute read
• •
Oct 12, 2021
बैठक को संबोधित करती मंडल अध्यक्ष
बैठक को संबोधित करती मंडल अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को नगर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व लोगों में इसकी जानकारी दिये जाने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि महिलाएं घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चला रही है लेकिन इसकी जानकारी न होने के कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं। महिला मोर्चा की उपस्थित पदाधिकारियों से उन्होने अपील किया कि वह लोगों के बीच जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताये ताकि उनको योजनाओं का लाभ मिल सकें।

महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह राजपूत ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा अभी से जुट जायें कि और संगठन से महिलाओं को जोड़कर मोर्चा को मजबूत बनाये। इस बार जनपद की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा।

अध्यक्षता कर रही नगर अध्यक्ष निरूपमा पाठक ने कहा कि इस बार के चुनाव में महिला मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभायेगा। जरूरत है कि मोर्चा और कार्यसमिति के सदस्य लोगों के बीच जायें। जिससे की उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सही जानकारी मिल सकें।
उन्होने कहाकि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं। इसलिए संगठन के पदाधिकारी मोर्चा से अधिक अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम करें। संचालन अनिता सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमितलता सिंह, माधुरी दूबे, अल्का, पूजा वर्मा, नगर मंत्री नीलम सिंह, वंदना गुप्ता, वैशाली रस्तोगी, अनिता, दीशा सिंह, अर्चना गोलवारा, सुनीता ओझा, रेनू चौधरी आदि मौजूद थी।

Updated on:
12 Oct 2021 04:41 pm
Published on:
12 Oct 2021 04:41 pm
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी