आजमगढ़

सुहागरात की थी तैयारी तभी दुल्हन ने किया ऐसा कारनामा की अब पुलिस खोज रही

देवरिया में बारात लौटी। घर में मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे। सुहाग की सेज भी सज चुकी थी। तभी दुल्हन कमरे से गायब हो गई।

2 min read
Feb 05, 2023
प्रतीकात्मक फोटो

सुहागरात की शाम पति अपनी पत्नी को कमरे में छोड़कर रिश्तेदारों से बात करने बाहर चला गया। कमरे में लौटा तो पत्नी गायब थी। उसने इसकी जानकारी रिश्तेदारों की दी। इसके बाद दुल्हन की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात भर तलाश के बाद परिवार के लोगों ने मायके वालों को सूचना दे दी है। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है।

तरकुलवा की रहने वाली थी दुल्हन
तरकुलवा थाना क्षेत्र में 1 फरवरी को कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। शादी धूमधाम से संपन्न हुई। 2 फरवारी को दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल चली गई। शादी से सभी खुश थे। घर में उत्सव का माहौल था।


रिश्तेदार से करने गया बात, दुल्हन गायब
रात को पति कमरे में गया तो दुल्हन मौजूद थी। पति रिश्तेदारों से बात करने के लिए कमरे से बाहर चला गया। बात करने के बाद जब वह कमरे में लौटा तो दुल्हन गायब थी। दुल्हन को नहीं पाकर वह हक्का बक्का रह गया।

यह भी पढ़ेंः


पीछे के रास्ते से बाइक से भागी दुल्हन
परिवार के लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो बड़ा राज सामने आया। गांव के लोगों ने बताया कि एक अनजान युवक बाइक से आया था। वह एक महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया है। काफी तलाश के बाद जब दुल्हन का कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने मायके वालों को सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः


प्रेमी के साथ भागने का आरोप
दूल्हे के परिवार के लोगों का आरोप है कि लड़का दुल्हन के गांव का था। दोनों में प्रेम संबंध थे। युवक पहले ही गांव में आ गया था। दुल्हन को जैसे ही मौका मिला वह पिछले दरवाजे से निकली और बाइक पर बैठकर भाग गई।

यह भी पढ़ेंः


दोनों पक्षों ने दी तहरीर
इस ममाले में दूल्हा और दुल्हन के परिवार के लोगों ने संयुक्त रूप से तरकुलवा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र के होने के नाते समझा-बुझाकर दोनों परिजनों को वापस पटहेरवा थाना भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़के पक्ष के लोग आए थे मगर घटना पटहेरवा की थी तो वापस वह लोग चले गए। पटेहवा थाने की पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है।

Published on:
05 Feb 2023 07:30 pm
Also Read
View All