आजमगढ़

दूल्हे की एक हरकत देख आधी रात को बदल गया दुल्हन के पिता का मूड, फिर बैरंग लौटी बारात

आजमगढ़ में शादी के दौरान एकाएक दुल्हन के पिता का मूड बदल गया। उन्होंने बेटी की शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई।

2 min read
Feb 09, 2023
प्रतीकात्मक फोटो

सगड़ी तहसील क्षेत्र में लड़की की शादी थी। बारात पहुंची तो जोरदार स्वागत हुआ। बारातियों के जलपान और भोजन के बाद जयमाल की तैयारी शुरू हुई। बाराती डीजे पर नांच रहे थे। तभी दुल्हने के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया।

रानी की सराय का रहने वाला था दूल्हा
रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाह खजुरा गांव के युवक की शादी सगड़ी तहसील क्षेत्र के शुगनुपुर गांव में तय थी। सोमवार को युवक के घरवाले धूमधाम से बारात लेकर शुगनुपुर गांव पहुंचे थे। दोनों परिवार खुश थे। द्वारापूजा का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद जलपान और भोजन शुरू हुआ।

यह भी पढ़ेंः

दुल्हन के पिता ने कहा लड़का मानसिक रोगी
जयमाल की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान दूल्हे की हरकत देख लड़की के घरवालों को लगा कि वह मंदबुद्धि है। उसका मानसिक इलाज चल रहा है। यह बात थोड़ी ही देर में फैल गई। इसके बाद दूल्हन के पिता ने शादी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ेंः


घंटो हुई पंचायत
दुल्हन के पिता के इनकार के बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया। दो घंटे से अधिक समय तक पंचायत चली। इसके बाद भी बात नहीं बनी। लड़की के घरवालों ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ेंः


पिता बोले-नहीं बर्बाद कर सकते बेटी की जिंदगी
दुल्हन के पिता ने कहा कि भाग्य अच्छा था कि पहले ही पता चल गया कि लड़का मानसिक रोगी है। अब वे जानबूझ कर अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकते हैं। इसके बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।

Published on:
09 Feb 2023 01:14 pm
Also Read
View All