आजमगढ़

UP Assembly elections 2022 : इस बाहुबली ने खुद के साथ ही पत्नी संध्या सिंह के लिए भी खरीदा नामाकंन पत्र

UP Assembly elections 2022 यूपी विधानसभा चुनाव सातवें चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया चल रही है। चुुनाव लड़ रहे बाहुबली किसी तरह का रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं तो निर्दलीय भी पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव में पर्चा न खारिज हो इसका डर भी प्रत्याशियों को सता रहा है। यही वजह है कि बाहुबली मुन्ना सिंह ने खुद के साथ ही पत्नी के नाम से भी पर्चा खरीदा जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2022, 10:45 AM IST
बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह मुन्ना
बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह मुन्ना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Assembly elections 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। वहीं बाहुबलियों को पर्चा खारिज होने का डर भी सता रहा है। यही वजह है बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने खुद के लिए पर्चा खरीदने के बाद पत्नी संध्या सिंह के नाम से भी दो सेट में पर्चा खरीदा। खास बात है कि आयोग द्वारा निर्दलियों के लिए 10 प्रस्तावक का नियम लागू करने के बाद भी निर्दली पूरे जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए पहले दिन जहां अतरौलिया से निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने नामाकंन कर दिया था। वहीं अब तक 67 अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद लिया है।

बता दें कि जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए सातवें चरण में 7 मार्च को मतदान होना है। सपा, बीजेपी और कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर अपनी स्थिति साफ कर दी है लेकिन बीएसपी ने अब तक किसी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। विधानसभा प्रभारी जरूर बनाए हैं। वहीं प्रभारी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को सातवें चरण के लिए नामांकन भी शुरू हो गया। पहले दिन सिर्फ एक नामाकंन निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह ने किया था। आज से नामाकंन की गति बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ अब तक 67 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे है। जिसमें बसपा दीदारगंज विधानसभा के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने खुद के साथ ही पत्नी संध्या के लिए भी पर्चा खरीदा है।

अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के कमलाकांत राजभर ने तीन, लालगंज से बसपा के आजाद अरिमर्दन ने चार, सपा के बेचई सरोज ने तीन और भाजपा की नीलम सोनकर, मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पंकज ने तीन, सपा की पूजा ने तीन, कांग्रेस की निर्मला ने दो, भाजपा की मंजू सरोज ने दो और एआईएमआईएम के कर्मवीर भारती ने तीन सेट, निजामाबाद विधानसभा सीट से सपा के आलमबदी और भाजपा के मनोज यादव ने चार-चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा है।

इसी तरह सगड़ी में भाजपा की बंदना सिंह ने तीन, सपा के एचएन सिंह पटेल ने चार और आजाद समाज पार्टी के अमीरचंद ने तीन, अतरौलिया से निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह ने चार और शुभम सिंह ने चार सेट में, गोपालन से सत्येंद्र राय ने तीन और नफीस अहमद ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। फूलपुर से सपा के रमाकांत यादव ने चार और आजमगढ़ सदर सीट से कांग्रेस के प्रवीणि सिंह ने एक और भाजपा के अखिलेश यादव के एक नामांकन पत्र खरीदा है। इनमें से सतेंद्र राय सहित कई उम्मीदवार आज अपना नामाकंन दाखिल करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट