आजमगढ़

सपा और बसपा के दफ्तरों पर कार्रवाई की तैयारी, जारी होगी आरसी

वर्षो से जमा नहीं किया गया है भवन का किराया, जिला पंचायत ने भेजी नोटिस
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2018, 4:37 PM IST
Mayawati and akhilesh yadav
मायावती और अखिलेश यादव

आजमगढ़. दूसरों को निष्ठा और ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले राजनीतिक दल और अधिकारी खुद अपने कार्यालय का किराया तक जमा करने के लिए तैयार नहीं है। सपा, बसपा के साथ ही कई सरकारी कार्यालयों का किराया लंबे समय जमा नहीं हुआ है। सब मिलाकर इनपर 55 लाख 51 हजार 242 रुपये बकाया है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने सपा व बसपा जिलाध्यक्ष तथा संबंधित पांचों विभागों के विभागाध्यक्षों को अंतिम नोटिस जारी किया है। 15 दिन के अंदर किराए की बकाया धनराशि जमा नहीं की गई तो आरसी जारी की जायेगी। समझ सकते है कि 55 लाख का बकाया एक दो साल में नहीं हुआ है बल्कि वर्षो से इन्होंने किराया ही जमा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:

अलग अलग देखें तो समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर छह लाख, दो हजार 264 रुपये, बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय पर 1.5 लाख रुपये, डीडीसी कार्यालय पर 27 लाख, 20 हजार, 133 रुपये, जिला पूर्ति कार्यालय पर पांच लाख, 22 हजार, 709 रुपये, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पर 30 हजार रुपये, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी कार्यालय पर पांच लाख, 31 हजार, 136 रुपये और अधीक्षक, बालक बालगृह कार्यालय पर नौ लाख 98 हजार रुपये भवन किराए का बकाया है। इन विभागों को जिला पंचायत द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया था। इनमें से कोई भी किराया जमा करने के लिए तैयार नहीं है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह का कहना है कि वैसे तो जिला पंचायत के अधीन भवनों में सपा व बसपा के अलावा अन्य कई सरकारी कार्यालय संचालित होते हैं। बकाया किराए के बाबत संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे राजस्व वसूली में विभाग पीछे है। एडीएम वित्त राजस्व के निर्देश पर अंतिम नोटिस जारी की गयी है। यदि 15 दिन के अंदर बकाया राशि जमा नहीं की गई तो आरसी की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट