आजमगढ़

VIDEO- सूदखोर से परेशान हूं, जीना नहीं चाहता, योगी-मोदी न्याय करें, कारोबारी ने फेसबुक लाइव में मार ली गोली

बलिया में एक कारोबारी ने सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक लाइव किया। उसमें अपनी समस्या बताते हुए पीएम और सीएम न्याय मांगा।
3 min read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 1:56 PM IST
नंदलाल गुप्ता
नंदलाल गुप्ता

बलिया जिले में कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। फेसबुक पर लाइव जाकर उसने आत्महत्या कारण सूदखोर को बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


गन हाउस का संचालन करते थे नंदलाल
शहर के स्टेशन माल गोदाम रोड पर नंदलाल गुप्ता की गन हाउस थी। बुधवार को नंदलाल दुकान पर बैठे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर बाद कुछ लोग नीली कार से उनकी दुकान पर पहुंचे थे। कुछ देर नंदलाल से बात करने के बाद वे लौट गए।

फेसबुक पर लाइव आकर बताया था दर्द
कार वालों के जाने के बाद नंदलाल फेसबुक पर लाइव हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मदद मांगा। कहा कि सूदखोर से परेशान हूं। जीना नहीं चाहता। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री न्याय करें।


बेवजह किया जा रहा हूं परेशान
नंदलाल ने वीडियो में कहा कि उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है। उसने कुछ लोगों से ब्याज पर रुपए लिए थे। मूलधन से अधिक भुगतान भी कर दिया है। इसके बाद वे लोग बहुत परेशान कर दिए हैं। मेरे साथ न्याय किया जाए। मेरा घर तक लिखवा दिया गया है। जीना नहीं चाहता हूं। मेरे परिवार और बच्चों का भला करें। बस और कुछ नहीं चाहिए...।

IMAGE CREDIT: patrika

दाहिनी कनपटी पर मारी गोली
वीडियो बनाने के बाद नंदलाल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली। उसे दाहिनी कनपटी पर सटाया और गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। रिवाल्वर फर्श पर गिरी थी। नंदलाल का शरीर खून से लतपथ था। उनकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस ने जब्त की रिवाल्वर और वीडियो
घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिवाल्वर, सीसीटीवी फुटेज और फेसबुक पर अपलोड वीडियो जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम बुलकार साक्ष्य संकलन कराया गया है।

IMAGE CREDIT: patrika

यह भी पढ़ेंः

बड़े कारोबारियों में होती थी गिनती
नंदलाल की गिनती बड़े कारोबारियों में होती थी। उनकी दुकान करीब डेढ़ दशक पुरानी थी। गन हाउस में बंदूक और कारतूस की बिक्री होती थी। चर्चा रही थी कारोबार अच्छा था, इसलिए इसपर कुछ लोगों की नजर भी थी।

यह भी पढ़ेंः


घटना के समय मौजूद नहीं था कर्मचारी
नंदलाल की दुकान पर अभिमन्यु कश्यप नाम का कर्मचारी रहता था। घटना के समय वह भी मौजूद नहीं था। अभिमन्यु कुमार ने बताया कि उसके दादा का निधन हो गया था। वह उनके अंतिम संस्कार में गया था। पुलिस का फोन आने पर उसे आना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः


एएसपी बोले-मामले की जांच जारी
एएसपी बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन के साथ ही परिवार का बयान दर्ज किया गया है। परिवार अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। हर बिंदु से जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट