आजमगढ़

योगी के मंत्री अनिल राजभर ने बोले- अखिलेश यादव को पिछड़ा कहने में आती है शर्म, चार बार सत्ता में रहे पिछड़ों के लिए क्या किया

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव को पिछड़ा मानने से इनकार कर दिया। लगे हाथ कई नसीहत भी दे डाली।
3 min read
• •
Updated: 3 Feb 2023, 5:07 PM IST
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बाएं और बीजेपी नेता बजरंग बहादुर सिंह दाएं
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बाएं और बीजेपी नेता बजरंग बहादुर सिंह दाएं

विधानसभा स्तर पर यूपी का पहला रोजगार मेला शुक्रवार को दीदारगंज विधानसभा में आयोजित हुई। मेले में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। उन्होंने सरकार का गुणगान किया। विपक्ष खासतौर पर सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा अखिलेश यादव को पिछड़ा कहने में शर्म आती है।

यूपी सरकार ने रोजगार को दी प्राथमिकता
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रोजगार की समस्या का समाधान यूपी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर किया है। हमने सरकार बनने के बाद 100 दिन का लक्ष्य रखा था।


100 दिन में 90 रोजगार मेले का आयोजन कर दस हजार बेरोजगारों को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दी। 50000 बेरोजगारों की कैरियर काउंसलिंग की। यह पहली सरकार है जो कैरियर काउंसलिंग की बात कर रही है।


सरकार ने एक साल में दिया एक लाख रोजगार
अनिल राजभर ने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में एक लाख से अधिक लोगों को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार दिया है। 250000 बेरोजगारों की कैरियर काउंसलिग की है।


आज हमने एक विधानसभा में मेले की शुरुआत की है। मार्च तक प्रदेश की सभी विधानसभा में मेला लगेगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

यूपी के मैन पॉवर का करेंगे उपयोग
मंत्री ने कहा कि यूपी में मैन पॉवर की कमी नहीं नहीं है। विभिन्न देशों से डिमांड आ रही है। खासतौर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में। जिनमें योग्यता है और वे विदेश जाना चाहते हैं सरकार उन्हें विदेश भी भेजने का काम करेगी। दूसरे देशों की सरकारों से हमारी बात चल रही है।

यह भी पढ़ेंः


इंवेस्ट समिट में 20 लाख करोड़ का निवेश
उन्होंने कहा कि इंवेस्ट समिट में 20 लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है। जल्द ही काम जमीन पर भी दिखने लगेगा। फैक्ट्रियां लगेंगी तो रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। इसके बाद यूपी के लोगों को बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यहीं घर पर रहकर लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः


ओपी राजभर मीडिया के मनोरंजन के साधन
ओपी राजभर के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा कि हम उनका नाम नहीं लेना पंसद करते हैं। मीडिया के लोग समाज के लिए बहुत काम करते है। ओपी मीडिया के मनोरंजन साधन मात्र है। संजय निषाद अगर उनके बारे में कुछ कह रहे है तो उनकी पार्टी से समझौता हो रहा होगा।

IMAGE CREDIT: patrika

यह भी पढ़ेंः

सपा की कथनी करनी में अंतर
मंत्री ने कहा कि सपा के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। जब मौका था तब पिछड़ों का हक मार रहे थे। आज पिछड़ों की बात कर रहे हैं। अखिलेश यादव को तो पिछड़ा कहने में भी शर्म आती है। उनकी पार्टी चार बार सत्ता में थी अति पिछड़ों के लिए क्या किया।

अखिलेश बताएं अति पिछड़े सरकारी नौकरी में क्यों नहीं हैं। अगर वे अब नहीं समझे तो आगे उनके भगवान ही मालिक हैं। कारण कि उन्हें ट्वीटर की राजनीति से फुर्सत ही नहीं है। सड़क पर आएं तब पता चलेगा कि सच क्या है।

यह भी पढ़ेंः


अखिलेश के इशारे पर बोल रहे स्वामी
अनिल राजभर ने कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि अखिलेश के इशारे पर स्वामी प्रसाद समाज को तोड़ने वाला बयान दे रहे हैं। 2024 का चुनाव नजदीक है इसलिए वर्ग विशेष के तुष्टिकरण की कोशिश हो रही है। अखिलेश के पता होना चाहिए कि अब जनता उनके बहलावे में नहीं आने वाली है। आजमगढ़ उपचुनाव इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। सभी जाति धर्म के लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ को वोट देकर जिताने का काम किया।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट