आजमगढ़

सीएम योगी के आदेश का नहीं है डर, जालौन के सीडीओ ही करा रहे हैं अवैध कब्जा

पीड़ित की शिकायत सुनने को तैयार नहीं है कोई अधिकारी
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2017, 5:34 PM IST
cm yogi
सीएम योगी के आदेश का नहीं है डर, जालौन के सीडीओ ही करा रहे हैं अवैध कब्जा

आजमगढ़. सरकार लाख दावा करे, पर अपराध की घटनाएं व करप्शन रूकने का नाम नहीं ले रहा। जाता मामला यूपी के आजमगढ़ का है। जहां, भू- माफियाओं पर नकेल कसने का दावा केवल कागजों पर दिख रहा है। अब तो सरकार के नुमाईदे ही भूमि पर कब्जा करने लगे हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण नगर के सिविल लाइन वार्ड से सटे ग्राम कोल बाज बहादुर में स्थित एक भूखंड पर किये जा रहे कब्जे को देखकर मिलता हैं। पीड़ित पक्ष सिविल लाइन निवासी राजेश कुमार सिंह पुत्र दीप नरायन सिंह ने रविवार को मंडलायुक्त आवास पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।


राजेश का आरोप है कि, प्रदेश के जालौन जिले में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात एसपी सिंह जिला प्रशासन की मदद लेकर उस भूमि पर कब्जा करवा रहे हैं, जिसका वाद मंडलायुक्त के यहां लम्बित हैं। इतना ही नही उक्त भूमि पर स्थगन आदेश भी जारी हैं। न्यायालय में साप्ताहिक अवकाश का लाभ उठाते हुए भू माफियाओं ने अवकाश का दिन चुना और रविवार के दिन कोलबाज बहादुर ग्राम सभा स्थित रोडवेज बाइपास बंधे से सटे भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिये।

मौके पर सदर तहसील के नायब तहसीलदार व शहर कोतवाल की मौजूदगी में बगैर सीमांकन व चौहद्दी के नगर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के नाम पर दर्ज भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया। बात इतनी ही नहीं, इस बात की शिकायत लेकर जब पीड़ित बड़े अधिकारी के पास पहुंचा तो वहां उसे भू-माफियाओं जैसे शब्दों से नवाजते हुए जेल भेजने की धमकी दी गयी। हालत यह है कि, भूमि पर मनमाने ढंग से कब्जा किया जा रहा है और जिला प्रशासन शांत है। इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार भी नहीं है। पीड़ित ने सारे मामले से मंडलायुक्त को अवगत कराते हुए काम रोकवाने की मांग की है।

Published on:
Also Read
View All