आजमगढ़

VIDEO- रामचरितमानस चौपाई विवाद में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, जानिए क्या बोल दिया

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन किया है। रामचरितमानस से विवादित चौपाई हटाने की मांग की।
3 min read
• •
Updated: 6 Feb 2023, 2:53 PM IST
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर विवाद कम नहीं हो रहा है। अब इसमें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी कूद गए हैं। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन किया। मांग किया कि रामचरितमानस में महिलाओं और शूद्रों को अपमानित करने वाली जो चौपाई हैं उसे हटाया जाए। उन्होंने भारतीय संविधान को सबसे बड़ा धर्म ग्रंथ बताया। निकाय चुनाव में मजबूत गठबंधन के साथ मैदान में उतरने की बात कही।

भर्ती घोटाले के बीजेपी ने छीना दलितों का हक
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीजेपी सरकार दलित और पिछड़ों का हक लगातार छीन रही है। 68 हजार शिक्षकों की भर्ती में 20 हजार पदों पर बड़ा घोटाला हुआ। इस ममाले में शिक्षामंत्री को जेल जाना चाहिए था। मंत्री पर कार्रवाई कौन कहे आज तक दलित और पिछड़ों को उनका हक नहीं दिया गया।


बीजेपी नेताओं के चौखट पर दम तोड़ रही कानून व्यवस्था
आजाद ने कहा कि यूपी के सीएम कहते हैं प्रदेश में कानून का राज है। कानून व्यवस्था दुरुस्त है। मैं पूछता हूं यूपी में कानून व्यवस्था है कहां। कानून व्यवस्था ने तो बीजेपी नेताओं के चौखट पर दम तोड़ दिया है। सिर्फ दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को उत्पीड़न हो रहा है।


रामचरित मानस से हटनी चाहिए विवादित चौपाई
चंद्रशेखर ने कहा कि रामचरित मानस पर कौन क्या कह रहा है यह उसका विचार है। मैं इस बात का समर्थन करता हूं कि रामचरितमानस में शूद्रों और महिलाओं को अपमानित करने जैसी जितनी भी बातें या चौपाई हैं उन्हें हटाने का समय आ गया है। उसे वहां से हटाया जाए। अब समाज का हर वर्ग जागरूक हो चुका है। कोई अपमान बर्दाश्त नहीं करना चाहता है।

अपने नेताओं को भी अपमानित करती है बीजेपी
उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग अपनी पार्टी के दलित, पिछड़े और आदिवासी नेताओं को अपमानित करते हैं। उनके साथ जातिसूचक शब्दों को प्रयोग किया जाता है। यह लोग आदिवासी, दलित और पिछड़ों को इंसान समझने के लिए तैयार ही नहीं हैं।


संविधान सबसे बड़ा धर्म ग्रंथ
चंद्रशेखर ने कहा कि संविधान सबसे बड़ा धर्मग्रंथ है। संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया गया है। बीजेपी सरकार हमने यही हक छीनने की कोशिश कर रही है। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।


मुस्लिम नेताओं को टार्गेट कर रही सरकार
मुख्तार और अतीक अहमद के खिलाफ पर कार्रवाई पर आजाद ने कहा कि बीजेपी ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसे लेकर वह चुनाव में जनता के बीच जाएगी। इसलिए बीजेपी सरकार हिंदू-मुस्लिम का खेल खेल रहे हैं। मुस्लिम नेता और कारोबारियों को टार्गेट कर माहौल बनाया जा रहा है। इस हथकंडे से सावधान रहने की जरूरत है। एकजुट होकर एक जगह वोट करना है ताकि बीजेपी को सत्ता से हटाया जा सके।

यह भी पढ़ेंः


अधिवक्ताओं को मिलने चाहिए पेंशन
चंद्रशेखर ने कहा कि अधिवक्ताओं को भी पेंशन मिलनी चाहिए। इसके अलावा कॉलेजियम की व्यवस्था को समाप्त कर ज्यूडिशियल सर्विस कमीशन बनाना चाहिए।। ताकि परीक्षा से जजों का भी चयन हो। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से जाति विशेष का आधिपत्य कब समाप्त होगा। दलित, पिछड़ा और गरीब का बेटा भी जज बन पाएगा।

यह भी पढ़ेंः


बीजेपी सरकार के कारण समय से नहीं हुआ निकाय चुनाव
ट्रिपल टेस्ट पास की रिपोर्ट नहीं आने के कारण निकाय चुनाव लंबे समय के लिए टल गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जानबूझकर ट्रिपल टेस्ट पास की रिपोर्ट नहीं जारी होने दी। अब मुझे उम्मीद है कि मार्च के बाद अप्रैल में रिपोर्ट आ जाएगी और निकाय चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ेंः


गठबंधन के साथ लड़ेंगे चुनाव
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव आजाद समाज पार्टी गठबंधन दलों के साथ मजबूती से लड़ेगी। इसकी तैयारी चल रही है। हम पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट