
आजमगढ़. निकाय चुनाव के ठीक बाद बीजेपी सरकार ने मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले की पांच और डीपीआर को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब जिले में कुल 1347 शहरी आवास बनाए जाएंगे। इसके पहले केवल एक डीपीआर में अजमतगढ़ के लिए 119 आवास को मंजूरी मिली थी। यह अलग बात है कि अभी यहां भी कार्यदायी संस्थाओं ने काम शुरू नहीं किया है।
अब 1347 गरीबों को मिलेगा शहरी आवास
बता दें कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत डूडा की ओर से अभी तक छह निकायों की कुल सांत डीपीआर बनाकर भेजी गई है। छह अन्य पर अभी सर्वे और वैरीफिकेशन आदि का कार्य चल रहा है। इसमें अजमतगढ़ को पहले फेज के एक डीपीआर को कुछ दिनों पहले ही मंजूरी मिली थी। इसमें कुल 119 आवास बनने थे। इसके अलावा डूडा की ओर से जीयनपुर में 378, बिलरियागंज में 310, निजामाबाद में 257 महाराजगंज में 129 और अजमतगढ़ द्वितीय में 154 और मेंहनगर में 74 आवासों की डीपीआर बनाकर राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) को भेजा गया था।
इसमें मेंहनगर को छोड़ सभी को स्वीकृति दे दी गई है। सूडा की ओर से सरयू बाबू इंजीनियरिंग रिर्सोस डेवलेपमेंट कंपनी का इसे बनाने के लिए कार्यदायी संस्था तय की गई है। हालांकि अभी इसकी ओर से कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि जल्द ही लाभार्थियों से कागजात आदि एकत्र क कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं विभाग की ओर से विभिन्न निकायों की पांच और डीपीआर पर कार्य किया जा रहा है। सर्वे और वैरीफिकेशन का कार्य पूरा होने पर इसे भी मंजूरी के लिए सूडा को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि अगर सभी डीपीआर को मंजूरी मिल जाती है तो शहर में रहने वाले गरीबों को खुले आसमान के नीेचे गुजर बसर नहीं करना होगा उनके भी सिर पर छत होगी।
Input- रणविजय सिंह