आजमगढ़

कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल का दावा, जीरो पर आउट होकर भी कांग्रेस सबसे मजबूत विरोधी टीम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने दावा किया कि कांग्रेस चुनाव में जीरो पर भले ही आउट हो लेकिन वह सबसे मजबूत विरोधी टीम है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना क्रिकेट से की। वहीं राहुल गांधी के बारे में भी बडा दावा किया।
3 min read
• •
Updated: 21 Nov 2022, 5:47 PM IST
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी

कांग्रेस निकाय चुनाव में पूरी ताकत से साथ मैदान में उतरेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कांग्रेस को सबसे मजबूत विपक्ष बताया है। उन्होंने दावा किया शतक लगाने वाला बल्लेबाज भी जीरो पर आउट होता है। अगले मैच में वह दोहरा शतक लगाता है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना क्रिकेट से करते हुए दावा किया कि जोरी पर आउट होने के बाद भी कांग्रेस सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी टीम है।

पहली बार आजमगढ़ पहुंचे थे खाबरी
प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी सोमवार का पहली बार आजमगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। खाबरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर खुलकर बात की। कांग्रेस को सबसे मजबूत विपक्ष करार दिया।

कांग्रेस जनता से सीधे संवाद कर फिर होगी खड़ी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। उसकी रणनीति तय है। तय रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। जनता से संवाद स्थापित कर कांग्रेस फिर खड़ी हो रही है और आगामी चुनाव में सरकार बनाने जा रही है।

राहुल से सीधे जुड रही जनता
खाबरी ने कहा कि राहुल की पदयात्रा में रविवार को दो लाख से अधिक भीड़ दिखी। यह बताती है कि आम आदमी तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहा है। राहुल गांधी से ईडी और सीबीआई ने 50 घंटे पूछताछ की लेकिन वे नहीं टूटे। उन्होंने साफ कहा कि वे टूटने वालों में से नहीं है बल्कि और मजबूत होकर सामने आएंगे।

सचिन भी जीरों पर होते थे आउट
कांग्रेस के गिरते जनधार पर उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर महान खिलाड़ी थे लेकिन वे भी जीरो पर आउट हो जाते थे। इसके बाद अगले मैच में वे दोहरा शतक लगाते थे। क्या फर्क पड़ता है कि हम कुछ चुनाव हार गए। राहुल गांधी के नेतृत्व में जीरो पर आउट होने के बाद कांग्रेस मजबूत बनकर उभर रही है। हम जीरों पर आउट होने के बाद भी आम आदमी की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस के अलावा कोई आम आदमी की लड़ाई नहीं लड़ रहा।

इसलिए कांग्रेस नहीं लड़ी उपचुनाव
मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव न लड़ने के फैसले पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे चुनाव लड़ने व जीतने से न तो सरकार बनने वाली है और ना ही बिगड़ने वाली है। हम एक लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हमारेे कार्यकर्ता डयवर्ट हों। इसलिए हमने उपचुनाव लड़ने के बजाय लक्ष्य हासिल करने के लिए काम करने का फैसला किया।

सभी मुद्दों पर फेल है प्रदेश सरकार
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था सहित सभी मुद्दों पर फेल है। बीजेपी देश में नफरत फैलाकर बांटो और राज करो की तर्ज पर काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारा, बढ़ाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा पर हैं।

राहुल जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर लगातार आवाज उठा रहे हैं। जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। सारा विपक्ष तानाशाह सरकार के आगे मौन साधे हुए है एकमात्र कांग्रेस ही जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। कांग्रेस पार्टी एक विचार है। कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम करती है।

कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी निकाय चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हम कार्यकर्ताओं के बल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिला से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना मेरा पहला लक्ष्य है। बीजेपी, सपा, बसपा अनर्गल मुद्दे उठाकर जनता को भ्रमित कर अपना उल्लू सीधा करने में लगी हैं। कांग्रेस के एक एक सिपाही उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए संकल्पित है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट