आजमगढ़

आजमगढ़ में फिर मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 220

- लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2020, 7:58 PM IST
आजमगढ़ में फिर मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 220
आजमगढ़ में फिर मिले 7 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 220

आजमगढ़. जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर सात लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इसके साथा ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 220 हो गयी है जिसमें 167 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं जबकि 46 का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक सात लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिन क्षेत्रों में संक्रमित पाए गए हैं उन्हें कंटेनमेंट जोन में शामिल किया जा रहा है।

शनिवार को मिले पाजिटिव लोगों में 03 व्यक्ति बिलरियागंज, 02 व्यक्ति महराजगंज, 01 व्यक्ति अतरौलिया एवं 01 व्यक्ति नन्दांव सिधारी का रहने वाला है। इसके पूर्व शुक्रवार को रैदोपुर स्थित अस्पताल में 22 जून से इलाज के लिए भर्ती हादसे की शिकार महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी थी। महिला मऊ जिले की रहने वाली है। संक्रमित महिला हाल ही में अपने मायके आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। छतवारा क्षेत्र में एक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सिर में चोट होने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो मऊ जिले के घासी बाजार की रहने वाली है। एक हादसे में उसके हाथ में चोट आई थी, इसके बाद उसे रैदोपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। 22 जून को भर्ती कराने के बाद महिला का सैंपल लिया गया था। शुक्रवार रात को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

Updated on:
27 Jun 2020, 7:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट