आजमगढ़

मुकदमे की पैरवी कर रहे अधेड़ को मारी गोली, हमलवार की भी जमकर धुनाई

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो ग्राम सभा के नेवादा ग्राम की घटना
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2018, 8:17 PM IST
Firing in azamgarh
आजमगढ़ में गोलीबारी

आजमगढ़. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो ग्राम सभा के नेवादा ग्राम निवासी अधेड़ व्यक्ति को रविवार की भोर में गोली मार दी गई। घायल व्यक्ति के पुत्र ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह धुनाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण मुकदमे की पैरवी किया जाना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अमिलो ग्रामसभा अंतर्गत रजानगर निवासी अंसार अहमद (50) पुत्र अब्दुल गफूर अपनी पत्नी नासिरा खातून व और बच्चों के साथ रहता था। अंसार की पत्नी की बहन सायमा खातून भी अपनी बड़ी बहन नासिरा के साथ रहती थी। बहन के घर रह रही सायमा और जीजा अंसार अहमद के बीच नजदीकियां बढ़ी और तीन वर्ष पूर्व अंसार ने सायमा को अपना लिया। सायमा से शादी कर अंसार उसे स्थानीय नेवादा गांव में मकान लेकर रहने लगा। इस बात से नाराज अंसार की पहली पत्नी नासिरा खातून ने पति के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल किया। मुकदमे की पैरवी नेवादा ग्राम निवासी उबैदुर्ररहमान (60) पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद उस्मान करते हैं।

एक सप्ताह पूर्व न्यायालय ने अंसार के खिलाफ फैसला सुनाते हुए पहली पत्नी नासिरा को 11 लाख रुपए हर्जाना अदा करने का आदेश दिया। इस बात को लेकर अंसार तनाव में चल रहा था। शनिवार की भोर में करीब 3.30 अंसार तमंचा लेकर अपनी पहली पत्नी नासिरा के मकान पर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने लगा। इस बात से भयभीत नासिरा ने फोन के माध्यम से उबैदुर्ररहमान को इसकी जानकारी दी। खबर पाकर उबैदुर्ररहमान अपने पुत्र जफर अनवर के साथ नासिरा के घर की ओर चल दिया। उसी दौरान पहली पत्नी के घर से वापस लौट रहे अनुसार ने रास्ते में मिले उबैदुर्ररहमान पर असलहे से फायर झोंक दिया। गोली उबैदुर्ररहमान के सीने में लगी और वह गिर पड़ा। यह देख पिता के साथ रहा जफर अनवर अंसार पर टूट पड़ा और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी किसी ने स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने उबैदुर्ररहमान की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पिटाई से घायल हमलावर अंसार को भी जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट