आजमगढ़

ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बाद भी अपराधी बेखौफ, रंगदारी देने से मना करने पर बदमाशों ने शोरूम पर चढ़कर की फायरिंग

घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 7:02 PM IST
Azamgarh Merchants
Azamgarh Merchants

रिपोर्ट-रणविजय सिंह

आजमगढ़. सरकार लाख दावे करे लेकिन बदमाश बेखौफ हो गए हैं। बुधवार की रात अतरौलिया कस्बें में रंगदारी न मिलने पर बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर चढ़कर फायरिंग की। फयरिंग में व्यवसायी बाल बाल बच गया। फायरिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के विरोध में गुरूवार को अतरौलिया कस्बा बंद रहा। वहीं व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

अतरौलिया कस्बे में नवनीत जायसवाल की फैशन हट के नाम से बड़ी दुकान है। नवनीत से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। बताते हैं कि प्रतिष्ठान के मालिक नवनीत जायसवाल ने रंगदारी देने से मना कर दिया था। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात दुकान पर चढ़कर फायरिंग की। फायरिंग में वहां खड़ा युवक बाल बाल बच गए। हमले के विरोध में गुरुवार को व्यापारी लामबंद होकर अपनी दुकानें बंद कर थाना पहुंचे नवनीत जायसवाल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर रिपोर्ट पंजीकृत कर जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बदमाशों की गिरफ्तार की लिए टीमों का गठन किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों ने बाजार को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि अपराधी बेखौफ हो गए है। पुलिस व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए बाजार और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। इस मौके पर रामबरन चौक, बब्बर चौक, चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल, पूर्व चेयरमैन रामचंद्र जायसवाल, विवेक कुमार जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, राजेश कुमार अग्रहरी, अमित कुमार जयसवाल, रिंकू मोदनवाल, सुमित कुमार, अभिमन्यु जयसवाल, विक्की मद्धेशिया, दिलीप बरनवाल, बृजेश कुमार मद्धेशिया, बबलू मद्धेशिया, अरविंद कुमार अग्रहरि, अजय कुमार गुप्ता, पप्पू यादव, दीपक जायसवाल, मोहित सोनकर, प्रदीप सोनकर, रामाश्रय सोनकर आदि उपस्थित थे।

IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट