आजमगढ़

दूसरों को नसीहत देने वाली UP पुलिस की उसी के जवान ने कटा दी नाक

दूसरों को करते हैं जागरूक, जब अपनी बारी आयी तो कर दिया ऐसा ब्लंडर।

less than 1 minute read
UP police
UP police

आजमगढ़. आमजन को क्या कहें, अब तो खाकी को भी हौसलाबुलंद साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाने से नहीं चूक रहे। ताजा वाकया क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी के साथ देखने को मिला। साइबर अपराधियों ने आरक्षी को फोन कर उससे एटीएम व आधार कार्ड के साथ ही पिन कोड नंबर पूछा और बीते 27 व 28 अक्टूबर के दरमियान आरक्षी के खाते से 99659 रुपए निकाल लिए।

पीड़ित आरक्षी को इस बात की जानकारी उसके मोबाइल पर आए मैसेज अलर्ट के माध्यम से हुई। इस मामले में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र राम निवासी ग्राम कपवार भगवानपुर थाना क्षेत्र भीमपुरा जनपद बलिया की तहरीर पर सोमवार को अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य सेवा के नाम पर लाखों की ठगी, तीन नामजद

आजमगढ़. सिधारी थाने में सोमवार को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी ग्राम निवासी राजेश पुत्र स्व. ललई प्रसाद का आरोप है कि सिधारी थाना क्षेत्र के बेलईसा इलाके में हेल्थ केयर सेंटर खोलकर स्वास्थ्य सेवाओं का अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही अच्छे कमीशन पर दवाओं की बिक्री कराने का झांसा देकर कई लोगों को जालसाजों ने अपना शिकार बना लिया। पीड़ित से भी जालसाजी कर तीन लाख रुपए ऐंठ लिए गए। इस मामले में राजेश यादव की तहरीर पर सिधारी थाने में सोमवार को महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा आराजी ग्राम निवासी प्रमोद यादव पुत्र भगवान दत्त सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को सौंपी गई है।

By Ran Vijay Singh

Published on:
31 Oct 2018 11:14 am