आजमगढ़

आजमगढ़ में इस बात को लेकर डीएम कार्यालय जा धमके दलित

धान की फसल लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे पीड़ित, कहा भू माफिया कर रहे जमीनों पर कब्जा।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 11:04 PM IST
Dalit Protest
दलित प्रोटेस्ट

आजमगढ़. मेंहनगर तहसील क्षेत्र के खजुरी गांव में दलितों की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। सीमाकंन के बाद भी पीड़ित को कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। यहां तक कि दबंग उसे अपनी भूमि पर खेती तक नहीं करने दे रहे है। तहसील के अधिकारियों से न्याय न मिलने पर पीड़ित धान की फसल के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे वहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौपा और मेहता पार्क अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

दर्जनभर ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे पंचम पुत्र जगनंदन ने आरोप लगाया गांव के रहने वाले कुछ भू-माफियाओं ने 29/41 सिमांकन के बाद भी खेत पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। जबकि गाटा संख्या 903ग रकबा 1.730 कड़ी उसकी भूमिधरी है। करौती गांव के रहने वाले कुछ दबंग किस्म के लोग हमारी भूमिधरी पर कब्जा करने की नियति से खेत में मेढ़ बांध दिये है। जबकि उक्त भूमिधरी का 29/41 के तहत सिमांकन हो चुका है और पिछले कई वर्षो से खेत की जोताई-बुवाई हो रही है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उपजिलाधिकारी लालगंज व मंडलायुक्त के यहां क्रमशः तजविजशानी, नजरशानी व निगरानी दाखिल किया था लेकिन सभी जगहों से उनका प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया गया। मंडलायुक्त के आदेश के अनुपालन में एसडीएम लालगंज ने 25 अगस्त 2004 को राजस्व अभिलेखागार से दोनों पक्षों का नक्शा मंगाये जिसमें विपक्षी का नक्शा फर्जी पाया गया। लेकिन विपक्षी दबंग होने के कारण जबरन खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है और कुछ बोलने पर परिवार के लोगों को जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं।

इस सम्बंध में कई बार अधिकारियों के यहां शिकायती पत्र दिया गया लेकिन आज तक उन दबंगों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही हो सकी। जिसकी वजह से पीड़ित का परिवार सहमा हुआा है। जब तक उनके साथ न्याय नहीं होता तब तक वे धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

By Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट