आजमगढ़

CM योगी आदित्यनाथ के पहले डिप्टी CM केशव मौर्या इसलिये जाएंगे आजमगढ़

उप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे, चौपाल लगाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 7:35 PM IST
Keshav Maurya
केशव मौर्य

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ आ सकते हैं। वह बाबा रामदेव के योग शिविर में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि आयोजकों को अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। पर उनके आने के पहले डिप्टी सीएम व जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सुबह 9.50 बजे आजमगढ़ के भोजपुर पहुंचेगे। दो दिन के प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम जहां स्कूलों की गुणवत्ता परखेंगे वहीं स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। इसके अलावा भी उनके विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम के साथ ही आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री भी हैं। यह जिला सीएम योगी की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसा माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम आजमगढ़ आगमन पर कुछ योजनाओं की घोषणा करेंगे।


प्रोटोकाल के मुताबिक उप मुख्यमंत्री 4 मई को पूर्वान्ह 9.00 बजे कानपुर से राजकीय हेलीकाप्टर से चलकर 9.50 बजे भोराजपुर खुर्द हेलीपैड पर पहुंचेगे। यहां वे 75 ग्रामीण सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लेंगे। इसके बाद 10.15 बजे वहां से प्रस्थान कर 10.25 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन आयेंगे और वहां से 10.30 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में वे मण्डल अध्यक्ष/जिला पार्टी पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।


इसके बाद डिप्टी सीएम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्या की जानकारी लेगे। इस दौरान वे मीडिया से भी बात करेंगे। 1.10 बजे वहां से प्रस्थान कर 1.15 बजे सर्किट हाउस आयेंगे। उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 4.20 बजे सर्किट हाउस से तरवां ब्लाक के जमुआडीह जाएंगे। यहां 5.20 बजे ग्राम स्वराज योजनान्तजर्गत आयोजित चौपाल एवं स्थानीय योजनानुसार अन्य कार्यक्रमों मे प्रतिभाग कर रात्री विश्राम करेंगे।


उप मुख्यमंत्री 5 मई को प्रातः 7 बजे ग्राम जामुडीह विकास खण्ड तरवां मे प्राथमिक विद्यालय के स्वच्छता अभियान मे भाग लेंगे तथा 7.30 बजे प्रस्थान कर 8.30 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन आयेंगे। 8.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
by Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट