आजमगढ़

डॉक्टर भक्तवत्सल बोले- सफलता को कोई शार्टकट नहीं, गुणवत्ता के कारण स्थापित हुई होमियोपैथी

होमियोपैथी से असाध्य रोगों का उपचार भी संभव है। यह रोग को जड़ से समाप्त करती है। होमियोपैथी बीमारियों को रोकने में भी सक्षम है।
3 min read
• •
Updated: 5 Feb 2023, 5:04 PM IST
मुख्य अतिथि का स्वागत करते डॉक्टर भक्तवत्सल और अन्य
मुख्य अतिथि का स्वागत करते डॉक्टर भक्तवत्सल और अन्य

आजमगढ़ होमियोपैथिक मेडिकल कालेज में जल्द ही पीजी कोर्स शुरू होगा। इसके अलावा यहां एलेक्टिव सब्जेक्ट में शार्ट कोर्स शुरू करने की भी तैयारी चल रही है। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र सिंह राजपूत ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान होमियोपैथिक डॉक्टरों ने मरीजों के उपचार के साथ ही होमियोपैथी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। होमियोपैथी को इकलौती ऐसी चिकित्सा पद्धति बताया जो रोग को जड़ से मिटाने में सक्षम है।


एचएल होम्यो क्लीनिक का किया शुभारंभ
डॉ राजेंद्र सिंह राजपूत और केंद्रीय होमियापैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉक्टर भक्तवत्सल ने फीता काटकर एचएल होम्यो क्लीनिक का शुभारंभ किया। उन्होंने चिकित्सकों को सलाह दी कि होमियोपैथी को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य करें। लोगों ने जुड़े।

IMAGE CREDIT: patrika

गुणवत्ता के कारण स्थापति हुई होमियोपैथीः भक्तवत्सल
केंद्रीय होमियोपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉक्टर भक्तवत्सल ने कहा कि होमियोपैथी ऐसी विधा जो अपने गुणवत्ता के कारण स्थापित हो रही है। डा. हैनिमन एक मनीषी थे। होमियोपैथी का आविष्कार सम समः समेत के सिद्धांत पर आधारित है जो कठिन से कठिन रोगों का निदान सरलता से कर देती है। वर्तमान सरकार होमियोपैथी के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है।

IMAGE CREDIT: patrika

सफलता का नहीं होता कोई शार्टकट
उन्होंने कहा कि सफलता को कोई शार्टकट नहीं है। आप जितनी गहनता से होमियोपैथी दर्शन और मटेरियामेडिका का अध्ययन करेंगे आप उतने ही सफल चिकित्सक होंगे। जहां मेडिकल की सारी विधाएं फेल हो जाती है वहां भी होमियोपैथ मरीज को पूर्णरूप से असाध्य रोगों के मुक्ति दिलाती है। होमियोपैथी अपनी गुणवत्ता पर समाज में लोकप्रिय होती जा रही है।

यह भी पढ़ेंः

डॉक्टर राजपूत बोले- जल्द शुरू होगा पीजी कोर्स
डॉक्टर राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि श्री दुर्गा जी राजकीय मेडिकल कॉलेज में अभी हम बेसिक टेनिंग दे रहे हैं। खुशी की बात है कि जल्द ही यहां पीजी यानी परस्नातक कोर्स शुरू होने वाला है। नेशलन रैंकिग में क्वालीफाई करने वाला इकलौता कालेज आजमगढ़ बनने जा रहा है। एलेक्टिव सब्जेट में सार्टकट कोर्स का प्रपोजल भेजा है। यह प्रदेश का पहला कॉलेज होगा जहां इस तरह का कोर्स शुरू होने जा रहा है। अभी यह कोर्स मॉडल कॉलेजों में भी नहीं है।

IMAGE CREDIT: patrika

होमियोपैथी में हर बीमारी का इलाजः डॉॅक्टर देवेश
डॉ. देवेश दुबे ने कहा कि आज तमाम नई तरह-तरह की बिमारियों का उद्भव हो रहा है। यह मार्डन मेडिसिन के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। होमियोपैथी में इन सभी बिमारियों और आने वाली भी बिमारियों का भी निदान है।

यह भी पढ़ेंः


कार्यक्रम में इन्होंने लिया भाग
कार्यक्रम में डॉ. बीडी सिंह, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. एके राय, आशुतोष द्विवेदी, डॉ. ज्योतिर्मय उपाध्याय, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. सीजी मौर्य, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सिद्धांत चित्रांश, डॉ. ज्योति खंडेलवाल, डॉ. राजीव आनंद, डॉ. बृजेश सिंह, डॉक्टर नेहा दुबे, डा. माला पांडये, डा. पूजा पांडेय, आनंद गुप्ता आदि मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट