आजमगढ़

पहले नाबालिग से किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई तो घर में रखने को हो गया राजी, अब कराना चाहता है देह व्यापार

वाराणसी में नाबालिग लड़की के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे घर रख लिया। अब बच्चे को छीनकर देह व्यापार के लिए मजबूर कर रहा है।

2 min read
Feb 07, 2023
प्रतीकात्मक फोटो

एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया तो वह गर्भवती हो गई। परिवार लोकलाज के भय से चुप रहा। बाद में युवक ने लड़की को अपने घर रख लिया। लड़की ने बेटे को जन्म दिया। इसी बीच युवक जेल चला गया। अब उसकी तीन बहने लड़की से उसका बेटा छीन देह व्यापार के लिए मजबूर कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मोहल्ले के लड़के ने ही किया था दुष्कर्म
पांडेयपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ साल 2018 में मोहल्ले के ही एक लड़के ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद लड़की गर्भवती हो गई। परिवार के लोगों ने समाज में बदनामी के डर से एफआईआर भी नहीं कराया।


लड़की को अपने घर ले गया युवक
लड़की के गर्भवती होने के बाद आरोपी युवक लड़की से शादी के लिए राजी हो गया। लड़की युवक के साथ उसके घर पर रहने लगी।


सितंबर 2019 में दिया बेटे को जन्म
रेप पीड़िता लड़की ने सितंबर 2019 में बेटे को जन्म दिया। घर में युवक के अलावा उसकी तीन बहने भी रहती है। तीनों उसे प्रताड़ित करने लगी। इसके बाद लड़की ने 27 मई 2020 को कैंट थाने में एनसीआर दर्ज करा दिया।


नाराज परिवार ने छीन लिया बेटा
लड़की का आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद युवक और उसकी बहनें और नाराज हो गई। उन्होंने उसके बेटे को भी छीन लिया। उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेंः


चोरी के आरोप में जेल गया युवक
इसी बीच युवक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। पिछले दिनों पुलिस ने उसे चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया। युवक के जेल जाने के बाद लड़की का उत्पीड़न और बढ़ गया।

यह भी पढ़ेंः


देह व्यापार का दबाव बना रही बहनें
युवती ने दो दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिस युवक के साथ वह रहती थी वह जेल में है। उसकी बहनें देह व्यापार का दबाव बना रही हैं। मना करने पर वे मारती पीटती है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः


एसओ बोले- एफआरईआर दर्ज कर हो रही जांच
इस मामले में थानाध्यक्ष कैंट प्रभुकांत का कहना है कि एडीसीपी महिला अपराध के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
07 Feb 2023 05:18 pm
Also Read
View All