आजमगढ़

घर से डीएपी खाद लेने निकले किसान की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

तरवां थाना क्षेत्र में घर से डीएपी लेने के लिए निकले किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। किसान की मौत से गांव में तनाव की स्थित उत्पन हो गयी। पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2021, 4:57 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. घर से साइकिल से डीएपी लेने निकले किसान की बुधवार को शव मिलने से सनसनी फैल गयी। किसान की लाठी-डंडे से पीटकर व चेहरे को ईंट से कूचकर हत्या की गयी थी। हत्या कर फेका गया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तरवां थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी वीरेंद्र चौहान (45) पुत्र भूरी चौहान मंगलवार की शाम साइकिल से डीएपी लेने बेलहाडीह बाजार गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर शाम तक उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। पूरी रात वीरेंद्र की तलाश की गयी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह परिवार के लोगों ने लापता होने की सूचना पुलिस को देने जा रहे थे। उसी दौरान पता चला कि घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक शव पाया गया है।

परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा शव वीरेंद्र का था। उसके शरीर पर लाठी-डंडे से पीटने के निशान थे। वहीं चेहरे को ईंट से प्रहारकर बिगाड़ने की कोशिश की गयी थी। पास में ही उसकी साइकिल भी पड़ी थी, जिस पर डीएपी का बोरा भी लदा हुआ था। किसान की हत्या की सूचना होने पर सैकड़ों की भीड़ मौके पर पहुंच गयी। लोगों में गुस्सा साफ नजर आया। लोग सड़क जाम करने जा रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट