आजमगढ़

मिशन-2019 : फ्लाप शो रहा भाजपा का सम्मेलन

किसानोें ने नहीं दिखाई रहे रूचि

2 min read
Jul 19, 2018
मिशन-2019 : फ्लाप शो रहा भाजपा का सम्मेलन, किसान नहीं दिखा रहे रूचि

आजमगढ़. मिशन 2019 फतह की तैयारी में जुटी बीजेपी किसानों के जरिये सत्ता की सीढ़ी चढ़ने का प्रयास कर रही है लेकिन पार्टी का किसान सम्मेलन का आयडिया कम से कम सदर विधानसभा क्षेत्र में फ्लाप शो साबित हुई है। सम्मेलन में नेता और अधिकारी तो पहुंचे लेकिन किसानों की संख्या काफी कम रही।

बेलइसा मंडी में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्गविजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए और उनकी आय बढाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उसका लाभ किसानों तक पहुंचने का काम कर रहे है। हमारा देश कृषि प्रधान देश हैं किसानों का विकास किए बिना इस देश का विकास नहीं हो सकता किसानों की आय दो-गुना करने के लिए फसलों के साथ साथ यदि किसान भाई बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन भी करें तो उनकी आय निसंदेह बढेगी।

विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद सबसे पहले लघु व सीमांत किसानों का एक लाख तक का फसली ऋण मांफ कर दिया गया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूरीया की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए यूरिया को नीम कोटेड कर दिया जिससे यूरिया की कालाबाजारी रूक गयीं और किसानों आवश्यकता के अनुसार मिलने लगी।

अब यूरिया के लिए किसानों को लाइन नहीं लगानी पड़ती हैं। किसानों की फसल बर्बाद होने पर उन्हें आर्थिक नुकसान से बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना ,फसलो का समर्थन मुल्य मे बृद्धि ,जैविक खेती को प्रोत्साहन, हर खेत को पानी ,सोलर पम्प पर सब्सिडी दी जा रही हैं।


स्प्रिंकलर सिचाई प्रणाली पर लघु व सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत व सामान्य किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा हैं। वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना के लिए अधिकतम 6 हजार रुपये की सुविधा अनुमान्य है। किसान भाई इन योजनाओं का लाभ उठाए सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के उत्थान के लिए संकल्पीत है।

इस अवसर पर अशोक सोनकर, राकेश सिंह, नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, योगेश सिंह अरविंद राय, जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, गणेश शंकर मिश्रा व किसान मौजूद रहे।

By- रणविजय सिंह

Published on:
19 Jul 2018 09:58 pm
Also Read
View All