आजमगढ़

उलझी मौत की गुत्थी, पिता का सवाल सीने में गोली मार कौन करता है आत्महत्या

ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 6:49 AM IST
azamgarh
उलझी मौत की गुत्थी, पिता का सवाल सीने में गोली मार कौन करता है आत्महत्या

आजमगढ़. जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ गांव में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 27 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके वालों ने सीने में गोली लगी देख आत्महत्या की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया है और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला पंजीकृत कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पिता ने ससुराल के लोगों और पुलिस ने सवाल भी किया कि सीने में गोली मार कोई कैसे आत्महत्या कर सकता है।

बता दें कि मऊ जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत काझा ग्राम निवासी रामबरन सिंह पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात हैं। लगभग आठ वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी 27 वर्षीय पुत्री नीरज की शादी जहानागंज क्षेत्र के महुआ गांव में इंद्रदेव सिंह के पुत्र रामपाल उर्फ सोनू के साथ की थी। रामपाल सीआरपीएफ के जवान है। इन दिनों उनकी तैनाती झारखंड में है। वह रविवार को ही छुट्टी खत्म होने के बाद वापस झारखंड लौट गए थे। वहीं उनके जाने के तीसरे दिन यह घटना हुई। निरज इन दिनों अपने ससुराल में थी। निरजा के दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है।

मंगलवार की शाम करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग जाने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतका के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान ससुराल के लोगों ने आरोप लगाया कि मृतका ने किसी बात से छुब्ध होकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतका के मायके वालों को जब यह पता लगा कि मौत सीने में गोली लगने से हुई है तो उन्होंने इसे हत्या बताते हुए मुकामी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मृतका के पिता वाराणसी जनपद में आरक्षी पद पर तैनात हैं उनका कहना है कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसे जानबूझकर मारा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच में स्थिति साफ हो जाएगी जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट