आजमगढ़

शराब व्यवसायी लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार

कब्जे से 2.64 लाख नकदी, दो बाइक व असलहे बरामद
3 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 7:52 PM IST
शराब व्यवसायी लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार
शराब व्यवसायी लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार

आजमगढ़. जनपद की क्राइम ब्रांच व रानी की सराय थाने की पुलिस ने बीते दिनों शराब व्यवसायी से हुई सवा दस लाख रुपए लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए शनिवार की भोर में चार अपराधियों को धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूट के दो लाख 64 हजार रुपए, दो अदद तमंचे व कारतूस, दो बाइक बरामद करने का दावा किया है।


पुलिस लाईन सभागार में रविवार की दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने पकड़े गए लुटेरों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि बीते 16 जुलाई की दोपहर रानी की सराय क्षेत्र अंतर्गत कोटिला बाजार स्थित पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने शराब व्यवसायी को असलहे के बल पर लूट लिया था। इस घटना में लगभग सवा दस लाख रुपए बदमाशों के हाथ लगे थे। घटना के पर्दाफाश के लिए जनपद की क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था।


शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे वायरलेस सेट पर प्रसारित सूचना के आधार पर सरायमीर की ओर से भागे बाइक सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रानी की सराय स्थित चेक पोस्ट के पास घेरेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। शनिवार की भोर में करीब तीन बजे फरिहां की ओर से आ रहे दो बाइक पर सवार छह युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस देख बाइक सवार युवक वाहन मोड़ कर भागना चाहे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई और सभी सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद छह की संख्या में रहे युवक पैदल भागने लगे।


पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। किसी तरह घेरेबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया गया। जबकि दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो लाख 64 हजार रुपए, 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस तथा दो बाइक बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि रानी की सराय कस्बा निवासी शराब व्यवसायी जयभारत गुप्ता के यहां पूर्व में काम करने वाले स्थानीय मुरादाबाद ग्राम निवासी रामबचन उर्फ रामू ने शराब व्यवसायी को लूटने की योजना बनाई।


इस वारदात को अंजाम देने के लिए अन्य साथियों को योजना में शामिल किया गया। बीते 16 जुलाई की दोपहर शराब व्यवसायी जयभारत गुप्ता अपने एक साथी के साथ शराब बिक्री का 10 लाख 14 हजार 180 रुपए बैग में रख कर यूनियन बैंक की कोटिला शाखा पर जमा करने जा रहे थे। तभी उन्हें असलहे के बल पर बैंक से पहले ही लूट लिया गया। लूटी गई रकम को लेकर सभी आरोपी लहबरिया गांव के पास स्थित बाग में पहुंचे। वहीं रकम का बंटवारा कर लिया गया। कुछ रुपए तो अय्याशी में खर्च कर दिए गए लेकिन शेष रकम को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी शुक्रवार की रात बोलेरो वाहन से शहर जा रहे थे।


सरायमीर क्षेत्र के खंडवारी गांव के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर हम सभी वाहन को मौके पर छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरायमीर थाने द्वारा दी गई सूचना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से जनपद के अन्य को देकर उन्हें सतर्क किया गया। उधर बदमाश दो अन्य साथियों की मदद से बाइक मंगाए और सभी लूटी गई रकम के साथ भोर में शहर की ओर जाते समय रास्ते में ही दबोच लिए गए।


पकड़े गए आरोपियों में राजनारायण पुत्र राजेंद्र ग्राम महादेवपारा थाना मेंहनगर, प्रदीप सैनी पुत्र दिनेश सैनी ग्राम जाफरपुर, व अजय चौहान उर्फ पप्पू पुत्र रिखई चौहान ग्राम गेलवारा थाना क्षेत्र सिधारी के साथ ही आफताब पुत्र समसुद्दीन ग्राम संजरपुर थाना क्षेत्र सरायमीर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस गिरफ्तारी के दौरान मौके से फरार हुए रामबचन उर्फ रामू तथा विजेंद्र पासी की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई संगीन अभियोग पंजीकृत हैं।


By- रणविजय सिंह

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट