आजमगढ़

यूपी में एक और गैंगरेप, आजमगढ़ में दुकान से सामान लेने गई नाबालिग को बनाया शिकार

पीड़िता को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 5:03 PM IST
gangrape in azamgarh
आजमगढ़ में गैंगेरप

आजमगढ़. जिले में महिलाओं के साथ अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के समय नाबालिग शैंपू लेने दुकान पर गयी थी और दुकानदार ने ही अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 14 वर्षीय नाबालिग एक दुकान पर शैंपू खरीदने गई थी। उस समय दुकानदार के परिवार के लोग कही गये थे और वह अपने दो साथियों के साथ दुकान पर बैठा था। तीनों ने नाबालिग को शैंपू के बहाने दुकान के भीतर बुलाया और उसे जबरन खींचकर घर के भीतर ले गए। शोर मचाने पर उक्त लोगों ने उसे मारा पीटा और उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में उसके साथ गैंगरेप किया।


काफी देर तक जब नाबालिग घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन शुरू कर दिये। पीड़िता की मां दुकान पर पहुंची तो वहां एक युवक मिला जब उससे बेटी के बारे में पूछा तो उसने किसी तरह की जानकारी से मना कर दिया।

पीड़िता की मां की माने तो दुकान पर पूछने के बाद वह उसके घर गई तो दरवाजा खटखटाने पर दुकानदार और उसका साथी बाहर निकला और उन्होंने लड़की के आने से मना कर दिया लेकिन मां की नजर फर्श पर पड़े बेटी के कपड़ों पर पड़ गयी। जब उसने दुकानदार से कहा कि वह कपड़ा उसकी पुत्री का है तो उसने अपनी बीबी का बता दिया।


मां को शक हुआ तो वह मकान के थोड़ी दूर जाकर छिप गई, तभी उसकी पुत्री उस घर से निकली। मां ने अपनी बेटी को पकड़कर पीटना शुरू किया तो उसने बताया कि उक्त लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। रात में करीब दस बजे पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट