आजमगढ़

पहले युवती को गली में घसीटकर पीटा अब खुद को तमंचा सटा दे रहा अत्महत्या की धमकी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सकते में पुलिस शहर कोतवाली क्षेत्र की है वारदात, युवक की तलाश में जुटी है पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2021, 9:59 PM IST
azamgarh craim
शहर कोतवाली

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. प्रेमिका की वेवफाई से नाराज एक युवक ने पहले उसे गली में घसीटकर मारा पीटा फिर खुद के कनपटी पर तमंचा सटाकर आत्महत्या की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने युवती की शिकायत का मामला पंजीकृत कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली एक लड़की का कुंदीगढ़ निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि उक्त युवती पिछले कुछ दिनों से युवक से दूरी बनाने लगी थी। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने दो दिन पहले लड़की को रास्ते में पकड़ लिया और गली में काफी दूर तक उसे पीटते हुए ले गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही पीआरवी भी मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही युवक मौके से फरार हो गया।

घायल युवती ने शहर कोतवाली में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी युवक को हुई तो उसने खुद का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें युवक खुद की कनपटी पर तमंचा सटाए हुए है और लड़की का नाम लेकर उस पर धोखा देने का आरोप लगा रहा है। साथ ही वह आत्महत्या की धमकी दे रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। शहर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

BY Ran vijay singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट