आजमगढ़

बहन की थी सगाई, लड़की को लगा उसके ब्वॉयफ्रेंड का है रोका, जाकर काट लिया गला

प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी की सगाई हो रही है। इसके बाद वह प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां हंगामा करते हुए उसने अपना गला काट लिया।

2 min read
Feb 02, 2023
प्रतीकात्मक फोटो

एक लड़की को पता चला कि उसका प्रेमी धोखा दे रहा है तो वह प्रयागराज से प्रतापगढ़ पहुंच गई। जब वह प्रेमी के घर पहुंची तो उसे लगा कि उसकी सगाई हो रही है। जबकि सगाई की तैयारी लड़के के बहन की थी। प्रेमिका ने हंगामा शुरू किया तो लड़के ने उसे भगा दिया। युवती ने बाग में जाकर अपना गला काट आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।


पढ़ाई के दौरान हुआ था प्रेम
प्रतापगढ़ के कंधई क्षेत्र का युवक चार साल पहले प्रयागराज पढ़ाई करने गया था। वहां उसका अल्लापुर क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम हो गया। दोनों काफी दिन तक साथ रहे। बाद में युवक अपने घर चला आया।


लड़के के परिवार ने शादी से किया इनकार
लड़की का आरोप है कि दोनों लगभग तीन वर्ष तक एक-दूसरे के साथ रहे। युवक ने उससे शादी का वादा किया। जब बात शादी की आई तो युवक के परिवार के लोगों ने इनकार कर दिया। युवक भी आनाकानी करने लगा।


लड़की की एफआईआर पर लड़का गया था जेल
शादी से इन्कार करने पर लड़की ने प्रयागराज में प्रेमी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रयागराज पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ेंः


शादी के लिए राजी होने पर जेल से छूटा था प्रेमी
प्रेमी के जेल जाने के बाद परिवार के लोगों ने लड़की से समझौता किया। फैसला हुआ कि दोनों की शादी कराई जाएगी। इसके बाद प्रेमी को जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद वह अपने गांव में रहने लगा था।

यह भी पढ़ेंः


प्रेमी की सगाई की सूचना पर लड़की पहुंची उसके घर
बुधवार को युवक के बहन की सगाई की तैयारी चल रही थी। कहीं से लड़की को पता चला कि प्रेमी की सगाई हो रही है। इसके बाद वह सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज से प्रेमी के घर प्रतापगढ़ पहुंच गई। लड़की ने प्रेमी के घर हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने समझाया लेकिन वह नहीं मानी तो प्रेमी ने डांटकर घर से भगा दिया।

यह भी पढ़ेंः


प्रेमी के घर के सामने बाग में किया आत्महत्या का प्रयास
प्रेमी के भगाने के बाद वह घर के सामने बाग में चली गई। वहां लड़की ने ब्लेड से गला काट लिया। उसको आत्महत्या की कोशिश करते देख हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी और लड़के को थाने ले गई। लड़की को उपचार के लिए बहादुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः


एसओ बोले- प्रेमी की सगाई रोकने के लिए की हंगामा
एसओ विनीत उपाध्याय ने बताया कि प्रेमी के बहन की सगाई थी। लड़की प्रेमी की सगाई समझ कर उसके घर पहुंच कर हंगामा कर रही थी। इस दौरान उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया है। उसका उपचार चल रहा है।

Published on:
02 Feb 2023 04:12 pm
Also Read
View All