आजमगढ़

कंबल बेचने वालों ने महिला को धोखे से बेहोश कर दिया, फिर लूट लिया

आजमगढ़ में दो कंबल बेचने वालों ने महिला को धोखे से बेहोश कर लूट लिया।
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2018, 7:54 PM IST
Loot
लूट

आजमगढ़. अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव में शनिवार को फेरी लगाकर कंबल बेचने के बहाने आए दो बदमाश कंबल देख रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर और उसके पास मौजूद नकदी मोबाइल फोन तथा कान के जेवर लूट कर फरार हो गए। अचेत महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें

अतरौलिया क्षेत्र के बसावनपुर ग्राम निवासी मोनू की 28 वर्षीय पत्नी नेहा शनिवार की सुबह गृहकार्य में व्यस्त थी। दिन में करीब 11 बजे गांव में कंबल बेचने आए दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। गृहकार्य छोड़कर नेहा फेरीवालों का कंबल देखने पहुंची। इसी दौरान मौका पाकर उक्त दोनों बदमाशों ने नेहा को नशीली दवा सुंघा दिया, जिसके चलते वह अचेत हो गई। इसके बाद दोनों बदमाश महिला के पास मौजूद 16 सौ रुपए, मोबाइल फोन और उसके कान के जेवर लूट कर फरार हो गए। काफी देर बाद घटना की जानकारी गांव वालों को हुई। गांव वाले लुटेरों की तलाश में निकले लेकिन उनका पता नहीं चल सका। अचेत महिला को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मारपीट में बीच बचाव करने गया वृद्ध घायल
तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव में शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए 60 वर्षीय वृद्ध को विवाद कर रहे लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ओहनी ग्राम निवासी सनकू (60) पुत्र रामनवल के पड़ोस में शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। यह देख सनकू मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी एक पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
by Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट