आजमगढ़

… तो इसलिए पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ खड़ी हो सकती है हिन्दू युवा वाहिनी

संगठन ने गुरूवार को बैठक कर की चर्चा
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 7:37 PM IST
... तो इसलिए पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ खड़ी हो सकती है हिन्दू युवा वाहिनी
... तो इसलिए पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ खड़ी हो सकती है हिन्दू युवा वाहिनी

आजमगढ़. हिंदू उत्पीड़न, हिंदू अस्मिता की रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार बात करने वाला सीएम योगी आदित्य नाथ का संगठन हिंदू युवा वाहिनी अब भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष को तेज करेगा। जरूरत पड़ने पर यह संगठन सीएम योगी और पीएम योगी के खिलाफ भी लड़ाई छेड़ सकता है। संगठन की गुरूवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक पर इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी।


रामसकल चौहान ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह देश के हर जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे है। हिन्दू उत्पीड़न की घटना व गोवंश की रक्षा एवं हिन्दू बहन-बेटियां सुरक्षित रहे इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा संगठन अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर बने इसको लेकर लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन सभी प्रदेशों की सरकार हिन्दू मान बिन्दुओं पर खरी नहीं उतर रही है। सब हिन्दू विरोधी कार्य कर रही है। जिससे हिन्दू प्रताड़ित होता रहता है। लेकिन हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह के निर्देशन में हम सभी कार्यकर्ता प्राण-प्रण से लगकर इन सरकारों के खिलाफ लड़ाई लड़कर हिन्दू राष्ट्र घोषित करायेंगे।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर व कुछ ब्लाकों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को तैयार कर लिया गया हैं। सभी ब्लाकों, तहसीलों व नगर में कार्यकर्ता को तैयार कर कार्यकर्ता सम्मेलन कराया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का भव्य स्वागत किया जायेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और योगी जी मुख्यमंत्री है। इसके बाद भी आज हिन्दूओं का उत्पीड़न हो रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह बात समझ में नहीं आती कि हिन्दू मान बिन्दुओं व देवी-देवताओं के अपमान पर बिना देरी किये अपने गोरखपुर मठ से चल देने वाले योगी आदित्यनाथ जी महराज आज क्यों मौन साधे हुए हैं। ये हिन्दू समाज के लिए दुर्भाग्य है। अधिकारी मनमानी पर उतारू है और कार्यकर्ताओं का अपमान हो रहा है। इसी को लेकर आर्यमगढ़ में दिशा-निर्देश के क्रम में वृहद् रूप से कार्यक्रम चलाया जायेगा।

इस मौके पर सौरभ गुप्ता, रविन्द्र यादव, सूर्यप्रकाश, अजय मौर्या, रामवृक्ष, अभिषेक गुप्ता, नीरज विश्वकर्मा, रितेश मौर्या, मोनू विश्वकर्मा, टुनटुन कन्नौजिया, कुन्नू विश्वकर्मा, अनिल सोनकर, सोनू, उपेन्द्र मौर्य, राजेश मौर्य, अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

By- रणविजय सिंह

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट