आजमगढ़

HOLI 2018: यहां दिखेगी सौहार्द की मिसाल, हिंदू- मुस्लिम एक साथ करेंगे होलिका दहन

पुलिस ने हर गांव में किया है समिति का गठन, 2015 स्थानों पर जलेगी होली
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 5:43 PM IST
Holika dahan
होलिका दहन

आजमगढ़. होली के पर्व पर आजमगढ़ में शांति और सौहार्द की मिसाल देखने को मिलेगी। त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ने हर गांव में एक निगरानी समिति का गठन किया गया। इस समिति में हिंदू मुस्लिम सभी शामिल किये गये है। इन्हीं की देख रेख में 2015 स्थानों पर होलिका का दहन किया जाएगा। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में काफी संख्या में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि जिले के पच्चीस थाना क्षेत्रों में इस बार 2015 स्थानों पर होलिका जलाई जाएंगी। वहीं जिला मुख्यालय सिंहत 11 स्थानों पर बुढ़वा की बारात का जुलूस निकलेगा। क्षेत्रवार देखें तो शहर कोतवाली क्षेत्र में 66, सिधारी में 62, रानी की सराय में 23, कंधरापुर में 83, मुबारकपुर में 121, जहानागंज में 83, निजामाबाद में 47, गंभीरपुर में 27, देवगांव में 128, मेहनाजपुर में 71, बरदह में 30, मेंहनगर में 115, तरवां में 60, जीयनपुर में 151, महराजगंज में 101, बिलरियागंज में 82, रौनापार में 48, अतरौलिया में 40, अहरौला में 91, कप्तानगंज में 61, तहबरपुर में 78, पवई में 132, फूलपुर में 134, सरायमीर में 65 और दीदारगंज थाना क्षेत्र में 116 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। शहर कोतवाली व पवई क्षेत्र में दो, मुबारकपुर, निजामाबाद, मेंहनगर, बिलरियागंज, अहरौला, फूलपुर और सरायमीर क्षेत्र में एक-एक स्थानों से होली पर्व पर बुढ़वा की बारात का जुलूस निकलेगी।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि होली के पर्व पर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीजे बजते हुए पाए जाने पर डीजे संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी होलिका दहन स्थलों पर इस बार सभी धर्मों के लोगों को मिलाकर समारोह समिति का गठन किया गया है। इस समिति की निगरानी में ही होलिका दहन होगा।

होलिका दहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों की रहेगी। इसी प्रकार से विशेष पुलिस अधिकारी, पुलिस मित्र को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बीट आरक्षी के साथ ही चौकी प्रभारी व हल्के के दरोगा भी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्यूटी लगाई गयी है। जहां भी कही कुछ विवाद सामने आ रहा है उस विवाद को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट