आजमगढ़

परिवार ने विवाहिता को घर से निकाला, पति ने फोन पर दिया तलाक

रानी की सराय थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने फोन कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 3:12 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. तीन तलाक कानून का असर नहीं दिख रहा है। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने फोन कर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में रानी की सराय पुलिस रिपोर्ट पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी है।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी मास्टर अबुल वफा ने अपनी पुत्री सिद्दिका बानो का निकाह पांच साल पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले तनवीर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ किया था। निकाह में पांच लाख नकद के अलावा लगभग इतनी ही कीमत के सामान बतौर उपहार दिए गए थे। इसके बाद भी ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे।

सिद्दिका ने बताया कि निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिए थे। सास इशरत जहां, ससुर रिजवान, ननद मरियम व पति के मामा आतिफ अक्सर ही उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वह दो पुत्रियों की मां है। जिसमें एक बच्ची दो साल व एक अभी एक माह की है।

पीड़िता के मुताबिक तीन सितंबर को ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकला दिया। तब से वह अपने मायके में बच्चियों के साथ रह रही है। इस बीच बुधवार को पति ने उसे फोन किया और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर रानी की सराय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट