आजमगढ़

पुलिस से बचने के लिए ओबैसी की शरण में पहुंचा आजमगढ़ उपद्रव का मुख्य आरोपी

एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष कलीम जामई पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए हैदराबाद ओबैसी की शरण में पहुंच गया है
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 8:12 AM IST
up police
पुलिस से बचने के लिए ओबैसी की शरण में पहुंचा आजमगढ़ उपद्रव का मुख्य आरोपी

आजमगढ़. जिले के सरायमीर उपद्रव का मुख्य आरोपी एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष कलीम जामई पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए हैदराबाद ओबैसी की शरण में पहुंच गया है। कलीम जामई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हैदराबाद रवाना हो गई है। इस उपद्रव में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार चल रही है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

बता दें कि 28 अप्रैल को सरायमीर में उपद्रवियों ने थाने में तोड़फोड़ के साथ पुलिस पर पथराव किया था। पुलिस चौकी पर आगजनी की और कस्बा में स्थित एक बैंक में भी घुसने का प्रयास किया था। बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ पर भी तोड़फोड़ करते हुए गार्ड की पिटाई की थी। भाजपा नेता को भी उपद्रवियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। उपद्रवियों के हमले से एसडीएम निजामाबाद के साथ ही कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। इस उपद्रव के मामले में पुलिस की ओर से दो, बैंक के गार्ड की ओर से एक और एक मुकदमा क्षेत्र के एक पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज कर लिया।

सभी मुकदमे में एएमआईएम के जिला अध्यक्ष कलीम जामई को मुख्य आरोपी बनाया गया है। कलीम के अलावा अन्य दर्जनों लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने दर्ज किए गए मुदकमे में अभी तक 19 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। जबकि अन्य शेष फरार चल रहे आरोपितों की तलाश में पुलिस की तभी से लगातार छापेमारी चल रही है। एसपी ग्रामीण एनपी ोसह का कहना है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उपद्रव के मुख्य आरोपी कलीम जामई हैदराबाद भाग गया है। कलीम जामई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हैदराबाद रवाना हो गई है। उनका कहना है कि अन्य आरोपितों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना के बाद से ही सरायमीर क्षेत्र में पुलिस तैनात है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट