आजमगढ़

थाने के सामने महिला को कहा आई लव यू, महिला आरक्षी से भी बदतमीजी, फिर जो हुआ…

नशे में धुत्त मनचलों ने अहरौला थाने के सामने पहले महिला को आई लव यू कहा फिर महिला आरक्षी के साथ बदतमीज की। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर जमकर पीट फिर पुलिस के हवाले कर दिया। रही कसर तब पूरी हो गयी जब फिटनेस न होने के कारण पुलिस ने उनकी बोलेरो भी सीज कर दी।
less than 1 minute read
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. थाने के सामने महिला का आई लव यू कहना और महिला आरक्षी के साथ दुव्र्यवहार करना करना मनचलों को भारी पड़ा। शराब के नशे में धुत मनचलों की पुलिस ने न केवल ठीक से खातिरदारी की बल्कि वाहन भी सीज कर दिया।

हुआ यूं कि चार मनचले शराब के नशे में धुत्त होकर मंगलवार की देर रात बोलेरो से अहरौला थाने के आगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से गुजर रहे थे। उसी दौरान एक महिला अस्पताल से बाहर निकली तो उसे आई लव यू बोलने के साथ ही अश्लील भाषा का भी प्रयोग किया। चुंकि सीएचसी थाने से 20 कदम की दूरी पर है इसलिए उक्त महिला थाने से निकल रही महिला आरक्षी से मदद मांग ली। मनचले कुछ समझ पाते इसे पहले ही आरक्षी बोलेरो के पास पहुंच गयी। इस पर भी मनचलों को तनिक भी डर नहीं लगा और उन्होंने महिला आरक्षी से भी गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया।

फिर क्या था आरक्षी ने थाने में फोेन कर फोर्स बुला ली। अचानक भारी संख्या में लोगों को थाने से निकलता देख बोलोरा सवार लोग भागने का प्रयास किये लेकिन थाने के सामने ही ग्राीमणों की मदद से उन्हे रोक लिया गया। जब तक पुलिस उन्हें हिरासत में लेती ग्राीमणों ने मनचलों की जमकर खातिरदारी कर दी। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गयी। चेक करने पर पता चला कि बोलेरो का फिटनेस भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। आरोपी क्षेत्र के भटौली गांव के रहने वाले है। उनके बारे में छेड़खानी की शिकायत अक्सर पुलिस को मिलती थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

BY Ran vijay singh

Published on:
08 Jul 2021 09:01 am