आजमगढ़

दहेज में नहीं मिले रुपये तो पति ने सऊदी अरब से फाेन पर दे दिया तलाक

दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज एक पति ने खाड़ी देश सउदी अरब से फोन कर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। पीड़िता ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2021, 8:59 AM IST
Talaq
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. निजामाबाद थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने पहले विवाहित को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद खाड़ी देश में रह रहे पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीड़िता द्वारा निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गद्दीपुर की रहने वाली नूरअफसा पुत्री स्व. अली अहमद ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी जुलाई 2017 को निजामाबाद थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव के कफील पुत्र अमीर से हुई थी। उसका तीन साल का अल्फाज नाम का एक पुत्र भी है। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीकठाक रहा लेकिन फिर परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। परिवार के लोग दहेज की बार-बार मांग करते हैं और ताने कसते हैं। हाल में इसकी सारी जानकारी उसने खाड़ी देश सऊदी अरब में रह रहे अपने पति को दी।

पति भी उसको फोन पर गाली देने लगा और तीन तलाक की बात करने लगा। लगातार फोन से धमकी देने से वह परेशान हो गयी। इसी बीच पति के सह पर ससुराल के लोगों ने एक दिन उसे मारा-पीटा और दहेज की मांग करने के साथ ही घर से निकाल दिया। जब उसने यह जानकारी सऊदी अरब में रहे अपने पति को दी तो वह गुस्सा होते हुए तीन तलाक दे दिया।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। थानाध्यक्ष निजामाबाद शिवशंकर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

BY Ran vijay singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट