मतदाता पुनरीक्षण में बूथ स्तर तक काम करेंगे कार्यकर्ता
आजमगढ़. गठबंधन का जवाब ढ़ूढ़ने में जुटी भाजपा अब बूथ स्तर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शामिल होगी। इस दौरान कार्यकर्ता 18 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अध्िक युवकों को मतदाता बनाकर पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेगी। रविवार को पार्टी द्वारा सदर विधानसभा के चारो मण्डलां की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताआें को प्रशिक्षित किया गया।
जिला प्रभारी हौशला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। आप सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम बढवाने का कार्य व जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उसे सामिल कराने का कार्य करें।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि लोकतंत्र में मत देने का अधिकार संविधान दिये गये अधिकारों में सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। मतदाता सूची में सभी लोगों का नाम अंकित हो यह महत्वपूर्ण कार्य आप कार्यकताओं पदाधिकारियों को मिलकर बीएलओ के माध्यम से कराना है ताकि कोई भी नागरिक मतदाता सूची में नाम न होने के कारण मतदान करने से वंचित न रह जाय।
मतदाता सूची पुनरिक्षण कार्यक्रम के जिला संयोजक ऋषिकांत राय ने बताया कि जिन लोगों की आयु 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी हैं उनका फार्म 6 भरवा कर और जिनकी आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण होगी उनका भी फार्म 6 भरवा कर बीएलओ के पास जमा करवा दे। साथ ही ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में कई जगह अंकित है इसे ठीक करवाने का काम भी बीएलओ के माध्यम से करवाये।
अध्यक्षता डा. श्याम नरायण सिंह व संचालन जिला महामंत्री ब्रजेश यादव ने किया। इस अवसर पर डा.दुर्गा प्रसाद अस्थाना, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता हाफिज पुर मंण्डल अध्यक्ष डा.महेंद्र श्रीवास्तव ,रानी की सराय मण्डल अध्यक्ष धनन्नजय राय पल्हनी मण्डल अध्यक्ष अशोक सिंह सुरेश शर्मा विक्रम पटेल सुनील मिश्रा अवनीश चतुर्वेदी जूही श्रीवास्तव विवेक निषाद बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।
BY- रणविजय सिंह