आजमगढ़

सरायमीर में नाबालिग का अपहरण कर किया कैद, दो समुदायों में तनाव

सरायमीर कस्बा में पड़ोसी के घर जा रही एक नाबालिग का दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अपहरण कर घर में कैद कर दिया। बुधवार को किशोरी की बरामदगी के बाद दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न होने के बाद भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गयी। खुद एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2021, 1:59 PM IST
घटनास्थल पर जुटी भीड़
घटनास्थल पर जुटी भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के महाजनी टोला में पड़ोसी के घर जा रही 15 वर्षीय किशोरी का मुहल्ले के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अपहरण कर उसे कमरे में बंधक बना लिया। बुधवार को किशोरी के बरामदगी के बाद दोनों समुदाय के बीच भारी तनाव हो गया। थोड़ी ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर एसपी अनुराग आर्य कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। वहीं दूसरी तरफ मामला एक हिंदू संगठन के नेता से जुड़ा होने के कारण कई संगठनों के लोग भी मौके पहुंच गए है।

सरायमीर कस्बा निवासी एक व्यक्ति के घर बच्चे का जन्म हुआ था। 15 वर्षीय किशोरी मोहल्ले में लोगों को गीत गाने का बुलावा देने गयी थी। परिवारवालों के मुताबिक उसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

बुधवार को परिजनों को जानकारी मिली कि अपहरणकर्ताओं ने किशोरी को एक धार्मिक स्थल के सामने मकान में बंद कर रखा है। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग उक्त मकान का ताला तोड़कर किशोरी को बाहार निकाला। गंभीर हालत में उसे फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मामला दो समुदाय कि बीच का होने के कारण हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और दुष्कर्म की आशंका जताया। तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने होते नजर आये। इसी बीच सरायमीर थानाध्यक्ष समशेर सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गयी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी मौके पहुंच गए।

एसपी अनुराग आर्य, एएसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश में कई टीमें लगाई गयी हैं।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट