आजमगढ़

पैदल कॉलेज जा रहा था छात्र, बाइक से आए बदमाशों ने नाम बुलाकर रोका, निकाली बंदूक कर दिया ठाय-ठाय

मऊ जिले के बकवाल मोड़ पर बदमाशों ने दिनदहाड़े पॉलिटेक्निक छात्र को गोली मार दी।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2022, 4:53 PM IST
घायल छात्र को हायर सेंटर ले जाते लोग
घायल छात्र को हायर सेंटर ले जाते लोग

मऊ जिले में पॉलिटेक्निक का छात्र पैदल स्कूल जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और छात्र को गोली मार दी। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है।

सरायलंखसी थाना क्षेत्र में हुई घटना
गाजीपुर जिले के शादियाबाद निवासी 22 साल का साहिल कुमार पुत्र शिवचंद्र राम पॉलिटेक्निक छात्र है। वह मऊ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बकवल पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ता है। गुरुवार को करीब 11 बजे साहिल पैदल ही कॉलेज जा रहा था।

अभी वह बकवल मोड़ के पास पहुंचा था। तभी बाइक से वहां तीन बदमाश आए। उन्होंने साहिल को आवाज देकर रोका। करीब आने पर एक बदमाश बाइक से उतरा और साहिल को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।


दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप
बकवल मोड़ दिनदहाड़े छात्र को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह, सीओ धनंजय मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छात्र को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।


छात्र के कंधे में फंसी है गोली
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बदमाशों ने काफी नजदीक से छात्र को गोली मारी है। छात्र के कंधे में गोली फंसी है। उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः


क्या कहती है पुलिस
सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। उनकी घेरेबंदी की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। बदमाशों ने छात्र को गोली क्यों मारी अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट